साइड स्क्रोल मेनू
Kasauli International Public School, Sanwara (Shimla Hills)

गुरुवार रात जनजातीय क्षेत्र भरमौर में महसूस किए गए भूकंप के झटके

गुरुवार रात जनजातीय क्षेत्र भरमौर में महसूस किए गए भूकंप के झटके
Preferred_source_publisher_button.width-500.format-webp

प्रजासत्ता|
हिमाचल प्रदेश के जिला चंबा के जनजातीय क्षेत्र भरमौर में गुरुवार रात को भूकंप के झटके महसूस किए गए| धौलाधार रेंज से सटी होली घाटी में अन्य हिस्सों के मुकाबले जोरदार झटका महसूस हुआ है| रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 2.9 आंकी गई है| क्षेत्र के किसी भी हिस्से से भूकंप से नुकसान की कोई सूचना नहीं है| भूकम्प का केंद्र जमीन से 10 किलोमीटर निचे था| National Center for Seismology ने इसकी पुष्टि की है|

जानकारी के अनुसार गुरुवार रात करीब 11:04 मिनट पर भरमौर क्षेत्र में भूकंप के झटके महसूस किए गए| भूकंप के झटके के बाद लोग घरों से बाहर आ गए| गनीमत रही कि भूकंप से जान माल का कोई नुकसान नहीं हुआ|

बता दें कि इससे पहले 20 मई को भी जिला चंबा में भूकंप के झटके महसूस किए गए थे| रिक्टर स्केल पर तीव्रता 3.2 मापी गई थी| जान माल का कोई नुकसान तो नहीं हुआ, लेकिन दहशत का माहौल जरूर पैदा हो गया|

इसे भी पढ़ें:  Shahrukh Khan ने नेशनल बॉक्सिंग चैंपियनशिप में Gold Medal जीत कर किया हिमाचल प्रदेश का नाम रोशन !

Join WhatsApp

Join Now