साइड स्क्रोल मेनू
Kasauli International Public School, Sanwara (Shimla Hills)

चंबा में कीचड़ पर फिसली निजी बस, बाल-बाल बचे 26 यात्री

गनीमत यह रही की बस सड़क किनारे लगे बैरिकेड्स के साथ रुक गयी जिससे एक बड़ा हादसा होने से टल गया। बता दे की यदि बस बैरिकेड्स के साथ टकराकर नहीं रूकती तो बस गहरी खाई में जा गिरती। बस के चालक सुखबीर सिंह व परिचालक ने हादसे के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि उक्त स्थान पर भारी कीचड़ होने के कारण बस फिसल कर सड़क के किनारे अटक गई। उन्होंने बताया की बस में सवार किसी भी व्यक्ति को कोई भी चोट नहीं आई हैं।
Preferred_source_publisher_button.width-500.format-webp

चंबा।
चंबा जिले में बड़ा हादसा टल गया। निजी बस गोबर पर फिसल गई। हादसे में 26 सवारियां बाल-बाल बच गई। जानकारी के अनुसार, भरमौर से चंबा आ रही बस के टायर प्रंघाला नाले के पास कीचड़ पर फिसल गई। चालक ने अपनी सूझबूझ से सड़क किनारे लगे लोहे की रॉड से बस टकरा कर ब्रेक लगाए। इससे सभी सवारियां सुरक्षित हैं।

गनीमत यह रही की बस सड़क किनारे लगे बैरिकेड्स के साथ रुक गयी। जिससे एक बड़ा हादसा होने से टल गया। बता दे की यदि बस बैरिकेड्स के साथ टकराकर नहीं रूकती तो बस गहरी खाई में जा गिरती।

बस के चालक सुखबीर सिंह व परिचालक ने हादसे के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि उक्त स्थान पर भारी कीचड़ होने के कारण बस फिसल कर सड़क के किनारे अटक गई। उन्होंने बताया की बस में सवार किसी भी व्यक्ति को कोई भी चोट नहीं आई हैं।

Join WhatsApp

Join Now