साइड स्क्रोल मेनू
Kasauli International Public School, Sanwara (Shimla Hills)

सलूणी के थत्थीधार पर बरपा आसमानी बिजली का कहर, डेढ़ दर्जन भेड़-बकरियों की मौत

सलूणी: आसमानी बिजली का कहर, तीन भेड़पालकों की डेढ़ दर्जन भेड़-बकरियों की मौत
Preferred_source_publisher_button.width-500.format-webp

चंबा।
चंबा जिला के उपमंडल सलूणी के ऊपरी क्षेत्र की थत्थी धार पर आसमानी बिजली गिरने से तीन भेड़ पालकों की डेढ़ दर्जन से अधिक बकरियों की मौत हो गई, जबकि कई घायल हो गई हैं, जिससे भेड़पलकों को काफ़ी नुकसान हुआ है। गनीमत यह रही की भेड़ पालक बिजली की चपेट मे नहीं आये।

जानकारी के अनुसार टेक चंद पुत्र फ़त्तू राम निवासी नडल भुनाड अपने साथियों के साथ भांदल की थत्थीधार में बकरियों को चराने के लिए गए थे कि रात को अचानक आसमानी बिजली गिरने से टेक चंद की तीन बकरियां तीन बकरे व अन्य साथी की चार बकरियां व दो बकरे, देव राज निवासी खलोह की चारसलूणी के थत्थीधार पर बरपा आसमानी बिजली का कहर, डेढ़ दर्जन भेड़-बकरियों की मौत बकरीयां व एक बकरे की मौके पर मौत हो गई, जबकि 13 बकरियां घायल हो गई हैं। स्नूह पंचायत प्रधान भोटी देवी ने प्रशासन से प्रभावितों को उचित मुवावजा देने की मांग की है।

Join WhatsApp

Join Now