Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

Chamba News: चंबा में 30 व 31 जनवरी को जिला में होगा राजस्व लोक अदालत का आयोजन, निपटाए जाएंगे इन्तकाल सत्यापन व तकसीमों के मामले

Chamba News

चंबा |
Chamba News: प्रदेश सरकार द्वारा प्रत्येक माह के अन्तिम दो कार्य दिवसों को सम्पूर्ण हिमाचल प्रदेश राज्य में “राजस्व लोक अदालत” के रूप में मनाने का निर्णय लिया है। जिला राजस्व अधिकारी जगदीश चन्द ने जानकारी देते हुए बताया कि इसी क्रम में जिला की समस्त तहसील व उप तहसीलों के अन्तर्गत पदस्थ सहायक समाहर्ता प्रथम व द्वितीय श्रेणी द्वारा 30 व 31 जनवरी को अपने-अपने अधिकार क्षेत्र के अन्तर्गत विभिन्न चयनित स्थानों पर विशेष शिविर आयोजित करके जिला में लम्बित समस्त इन्तकाल सत्यापन व तकसीमों के मामलों का निपटारा किया जाएगा।

उन्होंने यह भी बताया कि कुल निपटाये गए मामलों का व्यौरा लाभार्थियों के नाम, पते व मोबाइल नम्बर सहित अगले दिन सरकार को भेजना सुनिश्चित बनाया जाएगा। उन्होंने लम्बित इन्तकालात व तकसीम से संबंधित समस्त हितधारकों से आह्वान किया है कि वे कार्यक्रम के अनुसार निर्धारित स्थान पर पैरवी हेतू अपनी उपस्थिति सुनिश्चित करें।

उन्होंने चिन्हित स्थानों की जानकारी देते हुए बताया कि तहसील चंबा के तहत 30 जनवरी को कानूनगो भवन गुदियाल स्थित बरौर व पटवार भवन साच स्थित ओबड़ी, 31 जनवरी को पटवार भवन चंबा -1 व पटवार भवन हरिपुर में इंतकाल व तकसीम के मामले निपटाए जाएंगे।

इसे भी पढ़ें:  Chamba News, अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय द्वारा छात्रवृत्ति योजनाओं के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित

उन्होंने बताया कि तहसील भरमौर के तहत 30 जनवरी को पटवार भवन औराफाटी व पटवार भवन मलकौता जबकि 31 जनवरी को पटवार भवन खणी व सिरड़ में इंतकाल व तकसीम की जायेगी। इसी तरह तहसील होली के तहत 30 जनवरी को पटवार भवन गरोला व तहसील कार्यालय होली और 31 जनवरी को तहसील कार्यालय होली व पटवार भवन होली में भी इंतकाल व तकसीमें की जायेगी।

इसी तरह तहसील भटियात के तहत 30 जनवरी को पटवार भवन केलन व कुड्डी और 31 जनवरी को तहसील कार्यालय भटियात व पटवार वृत चुवाड़ी में लंबित इंतकाल व तकसीम किये जाएंगे। इसी तरह तहसील सिहुंता के अंतर्गत 30 जनवरी को पटवार भवन कथेट व सिहुंता तथा 31 जनवरी को पटवार भवन टुंडी और धुलारा इंतकाल व तकसीम किये जाएंगे।

इसे भी पढ़ें:  डलहौजी में खादी भंडार की पांच दुकानों में लगी आग , लाखों का नुकसान

उन्होंने ने बताया कि तहसील चुराह के अंतर्गत 30 जनवरी को कानूनगो भवन तीसा स्थित भंजराडू और 31 जनवरी को कानूगो भवन थल्ली में तकसीम और इंतकाल होंगे।
इसी तरह तहसील सलूणी के अंतर्गत 30 जनवरी को तहसील कार्यालय सलूणी व उप तहसील कार्यालय भलेई तथा 31 जनवरी को पटवार भवन डियुर और तहसील कार्यालय सलूणी उक्त मामलों का निपटारा किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि तहसील डलहौजी के अंतर्गत 30 जनवरी पटवार भवन बनीखेत व भटोली व 31 जनवरी को पटवार भवन डलहौजी व द्रमण जबकि तहसील पांगी के तहत 30 जनवरी को तहसील कार्यालय पांगी स्थित किलाड और 31 जनवरी को लोक निर्माण विश्राम गृह साच में इंतकाल व तकसीम किये जाएंगे।

जिला राजस्व अधिकारी ने बताया कि उप तहसील ककीरा के तहत 30 जनवरी को पटवार भवन ककीरा व 31 जनवरी को उप तहसील कार्यालय ककीरा जबकि उप तहसील भलेई के तहत 30 जनवरी को उप तहसील कार्यालय भलेई में इंतकाल व तकसीम की जाएगी।

इसे भी पढ़ें:  लखदाता छिंज मेला तेलका प्रश्नोत्तरी एवं शतरंज प्रतियोगिता हेतु 9 सितम्बर तक करें आवेदन

इसी तरह उप तहसील पुखरी के अंतर्गत 30 व 31 जनवरी को उप तहसील कार्यालय पुखरी हालांकि उप तहसील धरवाला के अंतर्गत 30 व 31 जनवरी को उप तहसील कार्यालय धरवाला और तेलका में भी उप तहसील कार्यालय में 30 व 31 जनवरी को इंतकाल और तकसीमों का निपटारा किया जाएगा।

Himachal News : सीएम सुक्खू बोले- विधायक निधि बंद करने की कोई चिट्ठी है तो, उसे दिखाएं जयराम..

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग के सदस्य को दिलाई शपथ

Himachal News: हिमाचल में 9 आईपीएस और एचपीएस अधिकारियों के तबादला-तैनाती आदेश

Exclusive! हिमुडा की नाक के नीचे कोटबेजा स्कूल भवन के निर्माण में हुआ घटिया सामग्री का इस्तेमाल

HP Van Mitra Recruitment 2024 : वन मित्र भर्ती के लिए फरवरी माह के प्रथम सप्ताह से आरम्भ होंगे शारीरिक परीक्षण

Chamba News: चंबा जिला में लंबित इंतकाल व तकसीमों के मामलों का किया जाएगा निपटारा

Aaj Ki Khabren Chamba district news Chamba Himachal update Chamba HP news Chamba latest news Chamba News Chamba News Today Chamba samachar

Join WhatsApp

Join Now