Prajasatta Side Scroll Menu
IEC University Navaratri Celebration BannerBahra University - Shimla Hills

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग के सदस्य को दिलाई शपथ

Updated By Tek Raj
Published on: 27 जनवरी 2024
Himachal Pradesh Public Service Commission

शिमला |
राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने आज राजभवन में आयोजित एक समारोह में देव राज शर्मा को हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग ( Himachal Pradesh Public Service Commission ) के सदस्य के रूप में पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।
इस अवसर पर लेडी गवर्नर जानकी शुक्ल और मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू भी उपस्थित थे।
राज्यपाल के सचिव राजेश शर्मा ने कार्यवाही का संचालन किया।
मुख्यमंत्री के प्रधान सलाहकार मीडिया नरेश चौहान, हिमाचल लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष रामेश्वर सिंह ठाकुर, मानव अधिकार आयोग के अध्यक्ष पी.एस.राणा, राज्य के मुख्य सूचना आयुक्त आर.डी.धीमान, नगर निगम शिमला के महापौर सुरेंद्र चौहान, मुख्य सचिव प्रबोध सक्सेना, लोक सेवा आयोग के अन्य सदस्य, हिमाचल प्रदेश विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष गंगू राम मुसाफिर, राज्य सरकार के वरिष्ठ अधिकारी, देव राज शर्मा के परिवार के सदस्य और अन्य गणमान्य व्यक्ति भी इस अवसर पर उपस्थित थे।

विज्ञापन

Himachal News: हिमाचल में 9 आईपीएस और एचपीएस अधिकारियों के तबादला-तैनाती आदेश

Sarfaraz Khan और उनके छोटे भाई Munshir Khan ने चयनकर्ताओं को दिखाया आईना, एक ही दिन जडे शतक

Hamirpur to Vrindavan Bus Service: हमीरपुर से वृंदावन के लिए किया बस सेवा शुरू, इतना होगा किराया

Himachal Statehood Day: पहाड़ी राज्य हिमाचल का 54वां पूर्ण राज्यत्व दिवस, 1971 में आज ही के दिन हुई थी पूर्ण राज्य की घोषणा

Aaj Ki KhabrenHimachal News in HindiHimachal updateHP News Today

Join WhatsApp

Join Now