Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

Chamba News: चंबा जिला में लंबित इंतकाल व तकसीमों के मामलों का किया जाएगा निपटारा

Published on: 30 December 2023
Chamba News

चंबा|
Chamba News: जिला राजस्व अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि जिला में सरकार द्वारा निर्धारित 04 और 05 जनवरी को पुनः राजस्व लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि पुनःराजस्व लोक अदालत सभी तहसील व उप तहसील स्तर पर चिन्हित स्थानों पर विशेष शिविर आयोजित कर जिला में लंबित इंतकाल व तकसीमों के मामलों का निपटारा किया जाएगा। उन्होंने यह भी बताया कि तहसील व उप तहसील पर कार्यरत सहायक समाहर्ता प्रथम और द्वितीय श्रेणी के निपटाए गए मामलों को सरकार को भेजना सुनिश्चित करेंगे ।

उन्होंने लंबित इंतकालों के संबंध हितधारकों से आह्वान किया है कि निर्धारित स्थान और समय पर पैरवी हेतू अपनी उपस्थिति सुनिश्चित करें। उन्होंने चिन्हित स्थानों की जानकारी देते हुए बताया कि तहसील चंबा के तहत 04 जनवरी को कानूनगो भवन गुदियाल स्थित बरौर व पटवार भवन साच स्थित ओबड़ी, 05 जनवरी को पटवार भवन चंबा -1 व पटवार भवन हरिपुर में इंतकाल व तकसीम के मामले निपटाए जाएंगे।

उन्होंने बताया कि तहसील भरमौर के तहत 04 दिसम्बर को पटवार भवन औराफाटी व पटवार भवन भरमौर जबकि 05 दिसम्बर को पटवार भवन पंजसेई व प्रंघाला में इंतकाल व तकसीम की जायेगी। इसी तरह तहसील होली के तहत 04 जनवरी को पटवार भवन साह स्थित डल्ली व 05 जनवरी को तहसील कार्यालय होली में भी इंतकाल और तकसीमें की जायेगी।

इसी तरह तहसील भटियात के तहत 04 जनवरी को तहसील कार्यालय भटियात व पटवार भवन गाहर और 05 जनवरी को पटवार भवन केलन व पटवार भवन कुडी में लंबित इंतकाल व तकसीम किये जाएंगे। इसी तरह तहसील काकीरा के तहत 4 जनवरी को पटवार भवन तारागढ़ व 05 जनवरी को पटवार भवन काकीरा,तथा तहसील सिहुंता के अंतर्गत 04 जनवरी को पटवार भवन समोट व नलोह तथा 05 जनवरी को पटवार भवन काकीरा और कथेट इंतकाल व तकसीम किये जाएंगे।

उन्होंने ने बताया कि तहसील चुराह के अंतर्गत 04 जनवरी को कानूनगो भवन तीसा स्थित भंजराडू और 05 जनवरी को कानूगो भवन थल्ली में तकसीम और इंतकाल होंगे। इसी तरह तहसील सलूणी के अंतर्गत 04 जनवरी को तहसील कार्यालय सलूणी व पटवार भवन किहार तथा 5 जनवरी को पटवार भवन डियुर और तहसील कार्यालय सलूणी उक्त मामलों का निपटारा किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि तहसील डलहौजी के अंतर्गत 04 जनवरी पटवार भवन भटोली स्थित देवीदेहरा व 5 जनवरी को पटवार भवन बनीखेत, इसी तरह तहसील पांगी के तहत 4 जनवरी को तहसील कार्यालय पांगी स्थित किलाड और 5 जनवरी को लोक निर्माण विश्राम गृह साच में इंतकाल व तकसीम किये जाएंगे। उन्होंने बताया कि उप तहसील स्तर पर 04 और 05 जनवरी को उप तहसील कार्यालय पुखरी, धरवाला, भलेई और तेलका में ही इंतकाल और तकसीमों का निपटारा किया जाएगा।

Maternity Benefit Act : हिमाचल हाईकोर्ट ने प्रेग्नेंट महिलाओं को आवश्यक सहायता और सुविधाएं प्रदान करने का दिया निर्देश

Himachal News: सुक्खू सरकार का बड़ा फैसला, हिमाचल में एक जनवरी 2024 से सरकारी विभाग नहीं खरीदेंगे डीजल-पैट्रोल वाहन

BREAKING NEWS: डीजीपी और कारोबारी विवाद: हिमाचल हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, DGP-SP कांगड़ा को पदमुक्त करने के आदेश

Chamba News: HRTC बस में सवार 2 लोगों से पकड़ी 663 ग्राम चरस

Aaj Ki KhabrenChamba district newsChamba Himachal updateChamba HP newsChamba latest newsChamba NewsChamba News TodayChamba samachar

Join WhatsApp

Join Now