Prajasatta Side Scroll Menu
IEC University Bahra University - Shimla Hills

Mrs Chatterjee Vs Norway BO Collection Day 2: बॉक्स ऑफिस पर छाई ‘मिसेज चटर्जी वर्सेज नॉर्वे’, दूसरे दिन फिल्म ने किया शानदार कलेक्शन

Mrs Chatterjee Vs Norway Box Office Collection Day 2

Mrs Chatterjee Vs Norway Box Office Collection Day 2: बॉलीवुड एक्ट्रेस रानी मुखर्जी इन दिनों अपनी फिल्म ‘मिसेज चटर्जी वर्सेज नॉर्वे’ को लेकर खूब सुर्खियां बटोर रही हैं।

Kullu Dussehra 2026 Celebration

रानी की इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर पकड़ बना रखी है और फिल्म कमाई करने में सफल हो रही हैं।

फिल्म ‘मिसेज चटर्जी वर्सेज नॉर्वे’ ने बॉक्स ऑफिस पर जमाई पकड़

आशिमा चिब्बर द्वारा निर्देशित फिल्म ‘मिसेज चटर्जी वर्सेज नॉर्वे’ बॉक्स ऑफिस पर लगातार कमाई कर रही हैं। एक रिपोर्ट के अनुसार फिल्म ‘मिसेज चटर्जी वर्सेज नॉर्वे’ ने पहले दिन 1.27 करोड़ की कमाई की है।

दूसरे दिन फिल्म ‘मिसेज चटर्जी वर्सेज नॉर्वे’ ने की इतनी कमाई

वहीं, अगर फिल्म के दूसरे दिन की कमाई की बात करें तो दूसरे दिन फिल्म ने बड़ी छलांग लगाते हुए 2.45-2.50 करोड़ की कमाई कर ली है। इसके साथ ही फिल्म ‘मिसेज चटर्जी वर्सेज नॉर्वे’ का कुल कलेक्शन अब 3.72 करोड़ हो गया है।

कपिल शर्मा की ‘ज्विगाटो’ को छोड़ा पीछे

रिलीज के दूसरे दिन फिल्म ने खूब कमाई की है और लोगों को भी रानी की ये फिल्म खूब पसंद आ रही हैं। पहले दिन रानी की इस फिल्म ने कपिल शर्मा की ‘ज्विगाटो’ से तीन गुना ज्यादा कमाई की है। साथ ही इस फिल्म में रानी मुखर्जी के अलावा अनिर्बान भट्टाचार्य, नीना गुप्ता और जिम सर्भ अहम रोल में हैं।

फिल्म ‘मिसेज चटर्जी वर्सेज नॉर्वे’ की कहानी

वहीं अगर फिल्म की कहानी की बात करें तो यह एक इंडियन कपल की रियल स्टोरी से प्रेरित है, जिनके बच्चों को 2011 में नार्वे के अधिकारियों ने ले लिया था। साथ ही सरकार के खिलाफ लड़ती यह एक मां की कहानी है, जिसे अब लोगों ने खूब प्यार दिया हैं और ये फिल्म लोगों को खूब पसंद भी आ रही हैं।

रानी मुखर्जी लीड रोल में

बॉलीवुड अभिनेत्री रानी मुखर्जी आखिरी बार ‘बंटी और बबली 2’ में सैफ अली खान के साथ नजर आईं थी। अब एक्ट्रेस ने आशिमा चिब्बर की फैमिली कानूनी ड्रामा ‘मिसेज चटर्जी वर्सेज नॉर्वे’ के साथ एक बार फिर सिल्वर स्क्रीन पर कमबैक किया है।

Aaj Ki KhabrenBollywood News Todaycelebrity news Hindientertainment updateHindi movie reviewOTT news Indiaweb series review

Join WhatsApp

Join Now