Prajasatta Side Scroll Menu
IEC University Bahra University - Shimla Hills

The Delhi Files: विवेक अग्निहोत्री की नई पेशकश: “द दिल्ली फाइल्स” से बंगाल की अनसुनी कहानी

Vivek Agnihotri's new offering: The unheard story of Bengal from "The Delhi Files"

पूजा मिश्रा |
The Delhi Files: फिल्म निर्माता विवेक रंजन अग्निहोत्री अपनी आगामी फिल्म “द दिल्ली फाइल्स” के माध्यम से फिर से हलचल मचाने को तैयार हैं। अपनी इस नई फिल्म के लिए, उन्होंने न केवल भारत में बल्कि विदेशों में भी जाकर गहन रिसर्च किया है। हाल ही में, उन्होंने महात्मा गांधी और मोहम्मद अली जिन्ना के किरदारों के लिए पैन इंडिया कास्टिंग की घोषणा की, जिसने फिल्म के प्रति लोगों में उत्साह बढ़ा दिया है।

The Delhi Files बंगाल के हिंसक इतिहास की खोज
विवेक अग्निहोत्री ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर “द दिल्ली फाइल्स” की कहानी के बारे में एक नया अपडेट साझा किया है। उन्होंने बताया कि उन्होंने पिछले 6 महीनों में विभिन्न शहरों और गांवों का दौरा किया है, जहां उन्होंने लोगों से बात की, स्थानीय संस्कृति और इतिहास का अध्ययन किया। इसके जरिए वह बंगाल के हिंसक इतिहास की जड़ों को समझने का प्रयास कर रहे हैं।

The Delhi Files में बंगाल के विभाजन और संघर्ष
अग्निहोत्री ने कहा, “बंगाल इकलौता ऐसा राज्य है जिसका दो बार विभाजन हुआ है। स्वतंत्रता से पहले और बाद में भी वहां लगातार नरसंहार हुए हैं। संघर्ष हिंदू धर्म और इस्लाम के बीच था, लेकिन वहां साम्यवाद और नक्सलवाद की भी महत्वपूर्ण भूमिकाएं थीं। इन सभी विचारधाराओं के बीच टकराव ने राज्य को बर्बाद कर दिया।”

बंगाल की असली कहानी, बंगालियों की ज़ुबानी
अग्निहोत्री ने बंगाल के इतिहास की गहराईयों में जाकर उसकी असली कहानी सामने लाने का वादा किया है। उन्होंने कहा, “बंगाल को सहानुभूति और दूरदर्शिता वाले एक सच्चे नेता की जरूरत है जो उसे #IndicRenaissance 2.0 की ओर ले जा सके। मेरी कमिटमेंट: बंगाल की असली कहानी, बंगालियों की ज़ुबानी।”

फिल्म की तैयारी में व्यापक रिसर्च
विवेक अग्निहोत्री ने अपनी फिल्म (The Delhi Files) के लिए सटीक और महत्वपूर्ण जानकारी जुटाने के लिए व्यापक रिसर्च की है। उन्होंने केरल से कोलकाता और फिर दिल्ली तक की यात्रा की है। इस दौरान उन्होंने 100 से अधिक किताबें और 200 से ज्यादा लेख पढ़े हैं। उनकी टीम ने 20 राज्यों की यात्रा की है और 7000 से अधिक रिसर्च पेजेस और 1000 से अधिक आर्काइव्स का अध्ययन किया है।

“द कश्मीर फाइल्स” की सफलता के बाद अब The Delhi Files
विवेक अग्निहोत्री, जो “द कश्मीर फाइल्स” की सफलता के बाद अब “द दिल्ली फाइल्स” के जरिए दर्शकों को एक और प्रभावशाली सफर पर ले जाने के लिए तैयार हैं। इस फिल्म में भी प्रोलिफिक प्रोड्यूसर अभिषेक अग्रवाल उनके साथ अपने प्रोडक्शन बैनर अभिषेक अग्रवाल आर्ट्स के तहत पार्टनरशिप कर रहे हैं।

Kullu Dussehra 2026 Celebration Kullu Dussehra 2026 Celebration
Aaj Ki KhabrenBollywood News Todaycelebrity news HindiEntertainmententertainment updateHindi movie reviewOTT news IndiaThe Delhi Filesweb series review

Join WhatsApp

Join Now