Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

Atal Pension Yojana में हर महीने ₹5,000 की पेंशन पाने के लिए कितना करें निवेश?

Atal Pension Yojana 5000 pension chart: अटल पेंशन योजना में 18 से 40 साल की उम्र वाले लोग जुड़ सकते हैं। 60 साल की उम्र के बाद हर महीने 5000 रुपये की गारंटीड पेंशन मिलती है। जितनी कम उम्र में जुड़ेंगे, उतना कम मासिक निवेश करना पड़ेगा।
Atal Pension Yojana में हर महीने ₹5,000 की पेंशन पाने के लिए कितना करें निवेश?

Atal Pension Yojana benefits for spouse: रिटायरमेंट के बाद आर्थिक तंगी से बचने के लिए सरकार की अटल पेंशन योजना बहुत उपयोगी साबित हो रही है। खासकर उन लोगों के लिए जो असंगठित क्षेत्र में काम करते हैं और जहां कोई कंपनी पेंशन या पीएफ जैसी सुविधा नहीं होती। इस योजना को पेंशन फंड रेगुलेटरी एंड डेवलपमेंट अथॉरिटी (पीएफआरडीए) चलाता है।

इस योजना में 18 से 40 साल तक की उम्र का कोई भी व्यक्ति शामिल हो सकता है। उसके पास बैंक या पोस्ट ऑफिस में सेविंग खाता होना जरूरी है। कम से कम 20 साल तक नियमित योगदान देना पड़ता है। इसलिए 40 साल के बाद नया खाता नहीं खुलता, क्योंकि 60 साल तक 20 साल पूरा होना चाहिए।

APY Chart 5000 Pension: 5000 रुपये मासिक पेंशन के लिए कितना निवेश?
पेंशन की राशि तय है, लेकिन मासिक जमा रकम आपकी उम्र पर निर्भर करती है। जितनी जल्दी जुड़ेंगे, उतना कम पैसा हर महीने भरना पड़ेगा। यहां उम्र के हिसाब से लगभग मासिक योगदान है:
– 18 साल की उम्र में जुड़ने पर: करीब 210 रुपये प्रति माह
– 25 साल की उम्र में: करीब 376 रुपये प्रति माह
– 30 साल की उम्र में: करीब 577 रुपये प्रति माह
– 35 साल की उम्र में: करीब 902 रुपये प्रति माह
– 40 साल की उम्र में: करीब 1454 रुपये प्रति माह

उदाहरण के लिए अगर आप 25 साल के हैं और योजना में शामिल होते हैं तो 60 साल तक हर महीने सिर्फ 376 रुपये जमा करने होंगे। इसके बाद 60 साल की उम्र से आपको हर महीने 5000 रुपये की पेंशन मिलनी शुरू हो जाएगी।

इसे भी पढ़ें:  Petrol Diesel Today Price: जानें आज क्या हैं पेट्रोल-डीजल की ताजा कीमतें,

APY Scheme 2026 में 60 साल के बाद क्या मिलेगा?

60 साल पूरा होने पर पेंशन शुरू हो जाती है। अगर पेंशन लेने वाले की मौत हो जाए और जीवनसाथी जिंदा हो तो उसे भी वही 5000 रुपये महीना मिलता रहता है। दोनों की मौत के बाद नॉमिनी को योजना में जमा पूरा कॉर्पस यानी करीब 8.5 लाख रुपये मिल जाते हैं। इसमें कोई कटौती नहीं होती, चाहे पेंशन कितने साल ली गई हो।

अगर 60 साल से पहले मौत हो जाए तो?
ऐसे में जीवनसाथी के पास दो रास्ते होते हैं। या तो योजना जारी रखकर 60 साल तक योगदान दे और बाद में पेंशन ले, या फिर अब तक जमा रकम और उस पर मिले रिटर्न लेकर निकाल ले। लेकिन इस स्थिति में सीधे 8.5 लाख नहीं मिलते। 8.5 लाख का कॉर्पस तभी मिलता है जब पेंशन शुरू होने के बाद दोनों की मौत हो।

इसे भी पढ़ें:  IRCTC Rules For Kids: ट्रेन में बच्चों के साथ सफर करने वालों के लिए बड़ी खबर! 5 साल से कम उम्र के बच्चों के ल‍िए IRCTC ने बदले ये न‍ियम!

APY Scheme 2026 में पैसे कैसे जमा होते हैं?
हर महीने तय रकम आपके बैंक खाते से ऑटो डेबिट होकर कट जाती है। खाते में पैसे न होने पर पेनल्टी लग सकती है। लंबे समय तक किस्त मिस होने पर खाता बंद भी हो सकता है। इसलिए बैलेंस बनाए रखना बहुत जरूरी है।

इस योजना में जमा रकम पर इनकम टैक्स एक्ट की धारा 80CCD(1) के तहत टैक्स छूट भी मिलती है। यानी रिटायरमेंट की तैयारी के साथ टैक्स बचत भी हो जाती है।

कितनी अच्छी है Atal Pension Yojana योजना?
5000 रुपये महीना पेंशन आज अच्छी लगती है, लेकिन 20-30 साल बाद महंगाई के कारण इसकी कीमत कम हो सकती है। इसलिए इसे रिटायरमेंट प्लानिंग का सिर्फ एक हिस्सा मानें। इसके साथ म्यूचुअल फंड, एसआईपी या अन्य निवेश भी जारी रखें तो भविष्य ज्यादा सुरक्षित होगा।

इसे भी पढ़ें:  New Tax Rules: सावधान! अब घर में रखा नकद पड़ सकता है भारी, आयकर विभाग की नई सख्ती से बढ़ सकता है 84% तक का टैक्स-जुर्माना

Disclaimer: यह जानकारी सिर्फ जागरूकता के लिए है। निवेश से जुड़े फैसले अपनी स्थिति देखकर लें।

Kasauli International Public School, Sanwara (Shimla Hills)
Aaj Ki Khabren latest hindi news news retirement planning samachar today today news Hindi

Join WhatsApp

Join Now