Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

Car Sales: अक्टूबर में कारों की रिकॉर्ड बिक्री, दिवाली और जीएसटी कटौती ने दिखा जादू

Car Sales: अक्टूबर में कारों की रिकॉर्ड बिक्री, दिवाली और जीएसटी कटौती ने दिखा जादू

Car Sales Hit Record High In October 2025 :  देश में कार निर्माताओं ने अक्टूबर महीने में एक नया कीर्तिमान रच दिया है। इस दिवाली के महीने में गाड़ियों की घरेलू बिक्री इतिहास के सबसे ऊँचे स्तर 4.70 लाख (47 लाख) यूनिट पर पहुँच गई, जो पिछले साल के मुकाबले 17% की जबरदस्त बढ़ोतरी है। यह उछाल मुख्य रूप से त्योहारी मांग और छोटी कारों पर जीएसटी दरों में कमी का नतीजा माना जा रहा है। 

दरअसल,  सितंबर के आखिरी हफ्ते में छोटी कारों पर जीएसटी 28% से घटाकर 18% किया गया था और सेस भी हटा दिया गया था। इसका सीधा फायदा अक्टूबर के पूरे महीने में ग्राहकों को मिला, जिससे खरीदारी का रुझान बढ़ा। कंपनियों ने अपने कारखानों की पूरी क्षमता के साथ काम किया और शोरूम के समय भी बढ़ाए ताकि मांग पूरी की जा सके।

Kullu Dussehra 2026 Celebration

जानिए किस कंपनी का कैसा रहा प्रदर्शन?

मारुति सुजुकी: देश की सबसे बड़ी कार कंपनी ने 10% की वृद्धि के साथ 1,76,318 कारें डीलरों को भेजीं। उसकी ब्रेजा और स्विफ्ट जैसी कारों की मांग, आपूर्ति से भी ज्यादा रही। कंपनी के पास डिलीवरी के लिए 3.5 लाख से ज्यादा बुकिंग लंबित हैं।

महिंद्रा एंड महिंद्रा: एसयूवी बेचने वाली इस कंपनी ने 31% की उछाल के साथ 71,624 यूनिट की डिस्पैच की, जिसमें उसकी इलेक्ट्रिक एसयूवी की बिक्री भी शामिल है।

टाटा मोटर्स: कंपनी की कुल बिक्री (61,295 यूनिट) में एसयूवी का हिस्सा 77% का रिकॉर्ड स्तर पर पहुँच गया। उसकी इलेक्ट्रिक कारों की बिक्री भी अब तक की सबसे ज्यादा रही और उसका पोर्टफोलियो में 15% योगदान रहा।

टोयोटा: फॉर्च्यूनर और इनोवा जैसी कारों से इस कंपनी ने सबसे बेहतरीन 43% की वृद्धि दर्ज की और 40,257 यूनिट बेचीं।

हुंडई: क्रेटा और i20 जैसी कारों से मार्केट में मौजूद इस कंपनी की बिक्री में 3% की गिरावट दर्ज हुई, जिसकी वजह वेन्यू के पुराने मॉडल को बंद करना बताया जा रहा है। कंपनी अगले हफ्ते इसका नया वर्जन लॉन्च करने वाली है।

एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक टोयोटा के एक अधिकारी ने कहा कि “त्योहारी सीजन के दौरान अनुकूल आर्थिक माहौल और जीएसटी में सुधार ने बाजार के विश्वास को बढ़ाया है।” हुंडई ने भी नए वेन्यू के लॉन्च के साथ मार्केट में फिर से तेजी लान की उम्मीद जताई है।

Aaj Ki Khabrenlatest hindi newsnewssamachar todaytoday news Hindi

Join WhatsApp

Join Now