Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

Silver Loan: गोल्ड लोन की तरह अब बैंक चांदी पर भी देगी लोन, देखिए नियम और शर्त

Silver Loan: गोल्ड लोन की तरह अब बैंक चांदी पर भी देगी लोन, देखिए नियम और शर्त

Silver Loan: गोल्ड लोन की तरह अब चांदी भी गिरवी रखकर आप लोन ले सकेंगे। आरबीआई ने इसकी गाइडलाइन जारी कर दी है। ऐसा होने पर कम इनकम वाले परिवारों को काफी ज्यादा फायदा हो सकता है। अचानक पैसे की जरूरत पड़ने पर उन्हें ज्यादा इंटरेस्ट रेट पर लोन लेने के लिए मजबूर नहीं होना पड़ेगा। वह बैंक और एनबीएफसी के पास चांदी गिरवी रखकर कम इंटरेस्ट पर लोन ले सकेंगे।

आरबीआई ने जारी की स्कीम की गाइडलाइन
आरबीआई ने इसके लिए एक व्यापक गाइडलाइन जारी की है। बैंक और एनबीएफसी को ग्राहकों को चांदी के बदले लोन देने के लिए एक गाइडलाइन का पालन करना पड़ेगा। यह सुविधा फर्स्ट अप्रैल 2026 से शुरू हो जाएगी। केंद्रीय बैंक ने कमर्शियल बैंक के अलावा स्मॉल फाइनेंस बैंक और रीजनल रूरल बैंक को भी चांदी पर लोन देने की इजाजत दी है। एनबीएफसी और हाउसिंग फाइनेंस कंपनियां भी चांदी गिरवी रखने पर ग्राहकों को लोन दे सकेंगी।

Kullu Dussehra 2026 Celebration

कम इनकम वाले परिवारों को फायदा होगा
मीडिया रिपोर्ट के मुतबिक रुपया पैसा के डायरेक्टर मुकेश पांडेय ने अपने बयान में कहां है की इस सुविधा से कम इनकम वाले परिवारों को काफी ज्यादा फायदा होने वाला है। स्मॉल लेवल पर बिजनेस करने वाले लोगों को भी इसका फायदा हो सकता है। मुख्य रूप से ग्रामीण इलाकों में रहने वाले निवासियों को इसका फायदा हो सकता है। उन्होंने बोला की सोने के मुकाबले चांदी को खरीदना काफी ज्यादा आसान होता है। इससे बड़ी संख्या में परिवार जरूरत पड़ने पर घर में रखी चांदी बैंक या एनबीएफसी के पास गिरवी रखकर लोन ले सकेंगे।

सिर्फ चांदी की ज्वेलरी और चांदी के कॉइन पर मिलेगा लोन
आरबीआई ने स्पष्ट रूप से बोल दिया है की सिर्फ ज्वेलरी और कॉइन के रूप में रखी गई चांदी पर बैंक या फिर एनबीएफसी लोन प्रदान करेगी। इच्छुक परिवार मैक्सिमम 10 किलोग्राम सिल्वर ज्वेलरी या फिर 500 ग्राम तक सिक्के गिरवी रखकर लोन ले सकता है। आरबीआई ने लोन-टू-वैल्यू की मैक्सिमम लिमिट भी तय कर दी है। इसका मतलब यह है की बैंक चांदी की ज्वेलरी या फिर कॉइन की वैल्यू का 85 फ़ीसदी तक लोन दे सकेंगे। इसके लिए 2.5 लाख रुपये की लिमिट तय होंगी।

लोन के अमाउंट पर निर्भर करेगा लोन-टू-वैल्यू रेशियो
अगर कोई ग्राहक चांदी की ज्वेलरी या कॉइन पर 2.5 से 5 लाख रुपए तक का लोन चाहता है तो बैंक चांदी ज्वेलरी या कॉइन की वैल्यू के 80 फीसदी तक लोन दे सकेंगे। अगर ग्राहक 5 लाख रुपए का लोन चाहता है तो बैंक सिल्वर ज्वेलरी की 75 फ़ीसदी वैल्यू तक लोन दे सकेंगे। इसका मतलब यह है की अगर आपके पास 100,000 रुपये मूल्य की चांदी है तो आप इसपर 85,000 रुपये तक लोन ले सकेंगे।

लोन का पैसा नहीं चुकाने पर बैंक नीलाम करेगा सिल्वर ज्वेलरी
अगर ग्राहक तय समय पर लोन नहीं चुकाता है तो बैंक लोन के पैसे की रिकवरी के लिए उसकी चांदी की ज्वेलरी या फिर कॉइन की नीलामी कर सकेंगे। हालांकि इससे पहले बैंक ग्राहक को एक नोटिस भेजेगा। अगर ग्राहक बैंक से संपर्क नहीं करता है तो उसको पब्लिक नोटिस के जरिए 1 महीने का समय दिया जाएगा।

Aaj Ki Khabrenlatest hindi newsnewssamachar todaytoday news Hindi

Join WhatsApp

Join Now