Prajasatta Side Scroll Menu
IEC University Bahra University - Shimla Hills

15 हजार रुपये से कम में आने वाले ये हैं बेस्ट Smartphone, देखें लिस्ट…

Amazon Great Republic Day Sale 1

Amazon Great Republic Day Sale 2023: अमेजन पर ग्रेट रिपब्लिक डे सेल चल रही है जोकि 20 जनवरी 2023 तक जारी रहेगी। इस दौरान लैपटॉप, स्मार्टफोन, होम अप्लायंस समेत कई प्रोडक्ट्स भारी छूट के साथ उपलब्ध हैं। बात करें स्मार्टफोन्स की तो Samsung, Realme, Redmi और iQoo जैसे ब्रांडों के कई स्मार्टफोन भी अमेजन पर किफायती कीमतों पर लिस्टेड हैं। आइए आपको इनके 15 हजार रुपये से कम कीमत (Cheapest Smartphone Under 15000) में आने वाले स्मार्टफोन के बारे में बताते हैं।

Samsung Galaxy M32

अमेजन ग्रेट रिपब्लिक डे सेल में सैमसंग गैलेक्सी एम32 को भी सस्ते में बेचा जा रहा है। इसकी कीमत 16,999 रुपये है लेकिन इस पर 21 प्रतिशत छूट दी जा रही है जिसके बाद इसे 13,499 रुपये में लिस्ट किया गया है। फोन पर बैंक और एक्सचेंज ऑफर भी है जिससे इसकी कीमत और भी कम हो सकती है। बात करें खासियत की तो इसमें 6.4 इंच का एमोलेड डिस्प्ले है, जिसके टॉप हाउसिंग में 20 मेगापिक्सल का फ्रंट फेसिंग कैमरा है। ये MediaTek Helio G80 चिपसेट द्वारा संचालित है।

Redmi 11 Prime 5G

अमेजन ग्रेट रिपब्लिक डे सेल में रेडमी 11 प्राइम 5जी को 15,999 रुपये की जगह 12,999 रुपये में बेचा जा रहा है। इसकी कीमत पर 19 प्रतिशत छूट दी जा रही है। Amazon Pay ICICI क्रेडिट कार्ड से पेमेंट करने पर अधिक छूट पाई जा सकती है। खासियत की बात करें तो ये फोन सात 5G बैंड को सपोर्ट करता है। ये मीडियाटेक डायमेंसिटी 700 SoC द्वारा संचालित है।

Realme Narzo 50

अमेजन ग्रेट रिपब्लिक डे सेल के दौरान रियलमी नार्जो 50 को 15,999 रुपये की जगह 11,999 रुपये में लिस्ट किया गया है। इसके अलावा बैंक और एक्सचेंज ऑफर भी उपलब्ध हैं। आप चाहें तो फोन को प्रतिमाह 573 रुपये की ईएमआई से भी फोन लें सकते हैं। इसमें 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ 6.6 इंच का IPS LCD डिस्प्ले है।ये मिड-रेंज स्मार्टफोन MediaTek Helio G96 SoC द्वारा संचालित है।

iQoo Z6 Lite 5G

अमेजन ग्रेट रिपब्लिक डे सेल में iQoo Z6 लाइट 5G भी सस्ते में मिल रहा है। यहां पर ये स्मार्टफोन 12,999 रुपये की कीमत पर उपलब्ध है। यह 621 रुपये से शुरू होने वाली नो-कॉस्ट ईएमआई के साथ भी खरीदा जा सकता है। इसमें 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ LCD डिस्प्ले है।

Kullu Dussehra 2026 Celebration Kullu Dussehra 2026 Celebration
Aaj Ki Khabrenbest smartphone Indiagadget news todaylatest gadgetsmobile accessories Indianew gadget launch Indiatech gadget review

Join WhatsApp

Join Now