Prajasatta Side Scroll Menu
IEC University Bahra University - Shimla Hills

200MP कैमरा वाले Motorola Edge 30 Ultra पर 47,000 रुपये की छूट

Motorola Edge 30 Ultra Bumper Offer

Motorola Edge 30 Ultra Bumper Offer: अगर आप धांसू कैमरा वाला फोन की तलाश कर रहे हैं, तो आपके लिए मोटोरोला एज 30 अल्ट्रा एक अच्छा ऑप्शन हो सकता है। इसमें 200 मेगापिक्सल का कैमरा मिलता है। फिलहाल यह स्मार्टफोन शॉपिंग प्लेटफॉर्म फ्लिपकार्ट पर इस फोन को भारी डिस्काउंट के साथ लिस्ट किया गया है। साथ ही फोन पर बैंक और एक्सचेंज ऑफर भी मिल रहा है। इन ऑफर के बाद 69,999 एमआरपी वाले इस धांसू स्मार्टफोन को आप 23 हजार रुपये में अपना बना सकते हैं। चलिए बताते हैं ऑफर के बारे में विस्तार से…

Motorola Edge 30 Ultra: 47,000 रुपये की भारी-भरकम छूट

मोटोरोला के इस स्मार्टफोन के 8GB रैम और 128GB स्टोरेज वेरिएंट की एमआरपी 69,999 रुपये है। लेकिन अभी इसे फ्लिपकार्ट पर 21 फीसदी (15000 हजार रुपये) की छूट के बाद 54,999 रुपये में बेचा जा रहा है। साथ ही चुनिंदा बैंक कार्ड्स से पेमेंट करने पर 5000 रुपये तक की एक्स्ट्रा छूट मिल रही है।

यहीं नहीं, एक्सचेंज ऑफर के तहत फ्लिपकार्ट मोटोरोला एज 30 अल्ट्रा पर 27 हजार रुपये का भारी-भरकम डिस्काउंट दिया जा रहा है। हालांकि एक्सचेंज ऑफर आपके पुराने फोन की कंडीशन पर निर्भर करेगी। साथ हम सलाह देते हैं कि फ्लिपकार्ट से बैंक और एक्सचेंज ऑफर की पूरी जानकारी जरूर प्राप्त कर लें।

ये भी पढ़ेंः 

इन सब के बाद अगर आप एक्सचेंज और बैंक ऑफर का पूरा लाभ लेने में कामयाब हो जाते हैं, तो यह स्मार्टफोन आपको मात्र 22,999 रुपये (₹54,999 – ₹27,000 – ₹5,000) में मिल सकता है। यानी एमआरपी से पूरे 47,000 रुपये की छूट के साथ इस फोन को आप खरीद सकते हैं।

Motorola Edge 30 Ultra के स्पेसिफिकेशन्स

मोटोरोला का यह स्मार्टफोन फोटोग्राफी के लिए एक शानदार कैमरा हो सकता है। क्योंकि, इसमें 200 मेगापिक्सेल प्राइमरी लेंस के साथ एक 50 मेगापिक्सल और एक 12 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। यानी आपको इस फोन के रियर में तीन कैमरे मिलेंगे। साथ ही, सेल्फी के लिए इसमें 60 मेगापिक्सेल दमदार फ्रंट कैमरा भी मौजूद है।

ये भी पढ़ेंः 

यह 12GB तक रैम और 256GB तक स्टोरेज के साथ आता है। फोन में मिलने वाली स्क्रीन की साइज 6.67 इंच है, जो एक फुल एचडी प्लस डिस्प्ले है। क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 प्लस जेन 1 प्रोसेसर से लैस इस फोन में कंपनी ने 4610mAh की पावरफुल बैटरी प्रदान करती है। यह 125W टर्बो पावर चार्जिंग सपोर्ट के साथ आता है। इसे लेकर कंपनी का दावा है कि मात्र 7 मिनट की चार्जिंग में फोन पूरे दिन चलता है।

Kullu Dussehra 2026 Celebration Kullu Dussehra 2026 Celebration
Aaj Ki Khabrenbest smartphone Indiagadget news todaylatest gadgetsmobile accessories Indianew gadget launch Indiatech gadget review

Join WhatsApp

Join Now