Prajasatta Side Scroll Menu
IEC University Bahra University - Shimla Hills

50 रुपये से कम में ये हैं बेस्ट 3 रिचार्ज प्लान, जानिए…

Cheapest Plans Under 50 Rupees

Cheapest Plans Under Rs 50: आजकल सभी के पास लेटेस्ट स्मार्टफोन है और कॉलिंग के साथ डेट सुविधा का लाभ उठाना पसंद करते हैं। हालांकि, इस सुविधा का लाभ उठाने के साथ ही ग्राहकों को सस्ते प्लान की भी तलाश रहती है। इसके अलावा जिन यूजर्स के पास डुअल सिम हैं उनके लिए समस्या तब बढ़ जाती है जब दो सिम को एक्टीवेट रखने के लिए उन्हें महंगा रिचार्ज करवाना पड़ता है।

अगर आप भी उनमें से एक हैं जिनके लिए दोनों सिम को रिचार्ज करवाना जरूरी है और अधिक खर्चा भी नहीं करना चाहते हैं तो आइए आपको तीन किफायती प्लानों के बारे में बताते हैं। दरअसल, आज हम आपको 50 रुपये से कम कीमत (BSNL Cheapest Plans Under Rs 50) में आने वाले प्लानों के बारे में बताने जा रहे हैं। ये प्लान बीएसएनएल की ओर से दिए जा रहे हैं जिसमें 50 रुपये से कम में कॉलिंग और डेटा बेनिफिट मिलता है।

BSNL Rs 49 Plan

बीएसएनएल की ओर से 50 रुपये से कम में दिया जाता है। इसमें डेटा और कॉलिंग बेनिफिट्स शामिल हैं। इस प्लान की कीमत 49 रुपये है। वैधता की बात करें तो इस प्लान का लाभ 20 दिनों तक उठाया जा सकता है। इसमें कॉलिंग बेनिफिट्स के तौर पर लोकल और एसटीडी के लिए 100 वॉइस कॉलिंग मिनट की सुविधा मिलती है। इसके अलावा 1GB डेटा का बेनिफिट भी मिलता है।

BSNL Rs 29 Plan

बीएसएनएल की ओर से एक प्लान 29 रुपये का ऑफर किया जाता है। इस प्लान की वैधता 5 दिनों की है। इस प्लान में यूजर्स को अनलिमिटेड कॉलिंग समेत डेटा की सुविधा मिलती है। 5 दिनों की वैधता के साथ आने वाला ये प्लान 1GB डेटा सुविधा के साथ आता है।

BSNL Rs 24 Plan

बीएसएनएल 50 रुपये से कम में अपना सबसे सस्ता और बेस्ट प्लान 24 रुपये का है। ये एक स्पेशल टैरिफ वाउजर है जो सिम एक्टीव रखने के लिए रिचार्ज करवाने वाले यूजर्स के लिए बेस्ट है। इस प्लान की वैधता 30 दिनों तक की है। इसमें यूजर्स को वॉइस कॉलिंग का फायदा मिलता है। साथ ही एसटीडी और लोकल कॉल के लिए 20 पैसे प्रति मिनट का चार्ज लग11ता है।

Kullu Dussehra 2026 Celebration Kullu Dussehra 2026 Celebration
Aaj Ki Khabrenbest smartphone Indiagadget news todaylatest gadgetsmobile accessories Indianew gadget launch Indiatech gadget review

Join WhatsApp

Join Now