Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

अब WhatsApp पर एक क्लिक से बुक करें टैक्सी, जानें तरीका

Published on: 11 January 2023
Uber Ride Booking Via WhatsApp

Uber Ride Booking via WhatsApp: इंस्टैंट मैसेजिंग ऐप व्हाट्सएप का इस्तेमाल पूरी दुनिया में व्यापक रूप से किया जाता है। अभी तक आपने सुना या पढ़ा होगा कि व्हाट्सएप पर आप महत्वपूर्ण दस्तावेज, किसी से पर्सनल चैटिंग, वीडियो कॉल या वॉयस कॉल आदि कर सकते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि आप व्हाट्सएप के जरिए टैक्सी भी बुक कर सकते हैं?

अगर नहीं, तो आइए जानते हैं कैसे व्हाट्सएप के जरिए उबर कैब बुक (Uber Ride Booking via WhatsApp) की जा सकती है। हालांकि, व्हाट्सएप से उबर कैब बुकिंग करने की सुविधा फिलहाल कुछ चुनिंदा शहरों के लिए उपलब्ध है। इसलिए इसका फायदा चुनिंदा व्हाट्सएप यूजर्स ही उठा सकेंगे। आइए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।

कौन कर सकता है व्हाट्सएप से कैब बुक?

आप व्हाट्सएप के जरिए उबर कैब बुक कर सकते हैं। फिलहाल, इस सुविधा को लखनऊ और दिल्ली एनसीआर में उपलब्ध किया गया है। इसके लिए आपको बस एक मोबाइल नंबर पर मैसेज करना होगा और आपकी कैब आपकी लोकेशन पर होगी।

ऐसे बुक करें वॉट्सऐप से कैब

  • व्हाट्सएप के माध्यम से उबर कैब बुक करने के लिए आपको सबसे पहले अपनी संपर्क सूची में उबर आधिकारिक नंबर (+91-7292000002) को सेव करना होगा।
  • एक बार नंबर सेव हो जाने के बाद आपको उबर की चैट खोलनी होगी और चैट शुरू करनी होगी।
  • यहां आपको hi लिखना है, जिसके बाद आपको पिक अप एंड ड्रॉप लोकेशन डालनी है।
  • इसके बाद आपको उबर की ओर से मेले की सारी जानकारी मिल जाएगी।
  • यदि आप किराए की पुष्टि करना चाहते हैं, तो सवारी स्वीकार करें और उसके बाद ही आपको उबर से एक सूचना मिलेगी कि आपकी सवारी की पुष्टि हो गई है।

डाउनलोड नहीं करना पड़ेगा उबर ऐप

व्हाट्सएप बेस्ड बुकिंग के लिए आपको उबर ऐप को फोन में नहीं रखना पड़ेगा। ये प्रोसेस खासतौर पर उनके लिए बेस्ट है जो कभी-कभार कैब से यहां-वहां जाते हैं। इससे फोन का स्टोरेज भी ऐप के कारण खर्च नहीं होगा।

Aaj Ki Khabrenbest smartphone Indiagadget news todaylatest gadgetsmobile accessories Indianew gadget launch Indiatech gadget review

Join WhatsApp

Join Now