Prajasatta Side Scroll Menu
IEC University Bahra University - Shimla Hills

Airtel दे रहा है इन 3 प्लान पर फ्री Netflix और Amazon Prime सब्सक्रिप्शन, देखें लिस्ट

Airtel Black Plans

Airtel Black Plans: प्रसिद्ध टेलिकॉम कंपनी एयरटेल (Airtel) अपने ग्राहकों को एक प्लान के अंदर कई सर्विस को क्लब करने की सुविधा देती है। दरअसल, कंपनी के एयरटेल ब्लैक प्लान के तहत आप डीटीएच, फाइबर सर्विस और मोबाइल प्लान को क्लब कर सकते हैं।

इसके साथ आपको अलग-अलग सुविधाओं के लिए अलग-अलग बिल नहीं देने होंगे। आप तीनों सेवाओं का इस्तेमाल एक ही प्लान के तहत कर सकते हैं। एयरटेल ब्लैक में कंपनी यूजर्स को ओटीटी सब्सक्रिप्शन भी देती है। अगर आपके पास एयरटेल के कई कनेक्शन हैं और आप उन्हें क्लब करना चाहते हैं तो आप एयरटेल ब्लैक से जुड़ सकते हैं। आइए Airtel Black के कुछ बेस्ट प्लानों के बारे में जानते हैं।

Airtel Black Rs 699 Plan Benefits

एयरटेल ब्लैक के 699 रुपये वाले प्लान में ग्राहकों को फाइबर और लैंडलाइन कनेक्शन पर अनलिमिटेड कॉलिंग और 1 महीने के लिए 40 एमबीपीएस की स्पीड से डेटा का लाभ मिलता है। इसके साथ आपको डीटीएच पर 300 से ज्यादा चैनल्स और डिज्नी प्लस हॉटस्टार, एयरटेल एक्सट्रीम का फ्री सब्सक्रिप्शन मिलता है। इस प्लान के तहत आप इंटरनेट, डीटीएच और ओटीटी का लुत्फ उठा सकते हैं।

Airtel Black Rs 899 Plan Benefits

एयरटेल ब्लैक के 899 रुपये के प्लान के तहत ग्राहक इसमें दो पोस्टपेड सिम और डीटीएच को एक साथ क्लब कर सकते हैं। इसमें आपको 105 जीबी इंटरनेट, अनलिमिटेड कॉलिंग, अमेजन प्राइम वीडियो, डिज्नी प्लस हॉटस्टार और एयरटेल एक्सट्रीम का सब्सक्रिप्शन फ्री मिलता है। इस प्लान में आपको डीटीएच पर 350 से ज्यादा चैनल मिलते हैं।

Airtel Black Rs 1098 Plan Benefits

एयरटेल ब्लैक के 1098 रुपये के प्लान में आपको फाइबर और लैंडलाइन कनेक्शन पर 100 एमबीपीएस स्पीड के साथ अनलिमिटेड कॉलिंग और इंटरनेट बेनिफिट मिलता है। वहीं, पोस्टपेड कनेक्शन पर आपको 75 जीबी डेटा और अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा मिलती है। इसके अलावा ओटीटी प्लेटफॉर्म जैसे अमेजन प्राइम वीडियो, डिज्नी प्लस हॉटस्टार आदि का सब्सक्रिप्शन भी मिलता है।

Kullu Dussehra 2026 Celebration Kullu Dussehra 2026 Celebration
Aaj Ki Khabrenbest smartphone Indiagadget news todaylatest gadgetsmobile accessories Indianew gadget launch Indiatech gadget review

Join WhatsApp

Join Now