Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

भारत में पहली बार एक नया ऑडियो गैजेट “Eardopes” लॉन्च, जानें…

Bluei Eardopes

Bluei Eardopes Launch Price in India: उलझे तारों वाले ईयरफोन को अलविदा कहने का समय आ गया है, क्योंकि सबसे तेजी से विकसित हो रहे लाइफस्टाइल एसेसरीज ब्रांड ब्लूई ने ओपन-ईयर और बड्स फ्री डिजाइन वाला वायरलेस ऑडियो डिवाइस ईर्दोप्स (Eardopes) लॉन्च किया है।

जी हां, भारतीय कंज्यूमर टेक्नोलॉजी ब्रांड ब्लूई (Bluei) ने भारत में पहली बार एक नए ऑडियो गैजेट Eardopes को लॉन्च किया है। कंपनी का दावा है कि ये ईर्दोप्स सबसे बेहतर अनुभव के साथ है जो प्लेटाइम के मामले में भी शानदार है। आइए Bluei Eardopes की कीमत, उपलब्धता और खासियत के बारे में जानते हैं।

इसे भी पढ़ें:  POCO M4 Pro 5G पर बंपर छूट, ऐसे 1,299 रुपये में खरीद पाएंगे फोन!

Bluei Eardopes Design 

प्रोफेशनल्स, म्यूजिक लवर्स और रोजाना ट्रैवलर्स करने वालों को ध्यान में रखते हुए इस ईर्दोप्स को डिजाइन किया गया है। कंपनी का कहना है कि एर्डोप्स को विशेष तौर पर इस तरह से डिजाइन किया गया है कि इसका इस्तेमाल बिना दर्द के लंबे समय तक किया जा सकता है। पानी की बूंदे और बिना हिलाए ये डिवाइस लंबे समय तक कानों को आरामदायक अनुभव दे सकता है।

इसे भी पढ़ें:  Samsung Galaxy S23 Series इस दिन होगी लॉन्च, जानें लीक डिटेल्स

Bluei Eardopes Price and Availability in India

ब्लूई ईर्दोप्स को भारत में 1999 रुपये की कीमत के साथ लॉन्च किया गया है। इसके रोज़ गोल्ड, सी ग्रीन, व्हाइट, ब्लैक और पिंक जैसे 5 कलर ऑप्शन्स हैं। आप इसे कंपनी की आधिकारिक साइट के अलावा प्रसिद्ध रिटेल स्टोर से खरीद सकते हैं।

Bluei Eardopes Features

ब्लूई Eardopes डवनामिक ड्राइवर्स से लैस है जो बेहतरीन साउंड क्वालिटी और लेटेस्ट रियल बोन कंडक्शन और सुपर नॉइज़ रिडक्शन टेक्नोलॉजी देता है। डिवाइस में मल्टीफ़ंक्शन बटन हैं जो टच से कंट्रोल होते हैं। डिवाइस में 12 घंटे की अनस्टॉपेबल बैटरी पावर और 35-45 मिनट में चार्ज-अप है। Eardopes में 180 दिनों का स्टैंडबाय पावर और ब्लूटूथ 5.3 वर्जन है।

इसे भी पढ़ें:  मात्र 699 रुपये में खरीदें Redmi 11 Prime 5G फोन!

अगर आप एक बेहतरीन साउंड क्वालिटी के साथ-साथ एक आरामदायक अनुभव चाहते हैं तो ये एक अच्छा ऑडियो डिवाइस हो सकता है।

Kasauli International Public School, Sanwara (Shimla Hills)
Aaj Ki Khabren best smartphone India gadget news today Gadgets Update latest gadgets mobile accessories India new gadget launch India tech gadget review

Join WhatsApp

Join Now