Prajasatta Side Scroll Menu
IEC University Bahra University - Shimla Hills

बिना सेटअप बॉक्स लगाए फ्री में देख सकेंगे टीवी!

BSNL IPTV Service Launch In India

BSNL IPTV Service Launched: भले ही आज के समय में स्मार्टफोन के जरिए लोग अपना एंटरटेनमेंट कर लेते हैं लेकिन अभी भी ऐसे कई लोग हैं जो टीवी देखना पसंद करते हैं। हर तरह से टीवी की जगह लेने वाला स्मार्टफोन सभी यूजर्स के लिए एक जैसी खासियत नहीं रखता है। बात करें टीवी पर कई चैनल्स आते हैं जिन्हें देखने के लिए सेटअप बॉक्स लगाना पड़ता है।

हर महीने या सालान केबल का बिल भी चुकाना पड़ता है, लेकिन लोगों को राहत देने के लिए भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) ने एक खास सर्विस पेश की है जिसके चलते यूजर्स बिना सेटअप बॉक्स के टीवी देख सकेंगे। दरअसल, बीएसएनएल ने इंटरनेट प्रोटोकॉल टेलीविजन सर्विस (BSNL IPTV Service Launched) को लॉन्च किया है।

 

इंटरनेट प्रोटोकॉल टेलीविजन यानी IPTV सर्विस के लिए बीएसएनएल ने सिटी ऑनलाइन मीडिया प्राइवेट लिमिटेड के साथ पार्टनरशिप की है। इसके तहत ब्रॉडबैंड ग्राहक को IPTV सर्विस का लाभ मिल सकेगा। आइए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।

देख सकेंगे 1000 से ज्यादा टीवी चैनल्स

एक रिपोर्ट की मानें तो IPTV सेवा का लाभ सिटी ऑनलाइन मीडिया प्राइवेट लिमिटेड के अंदर आने वाले Ulka TV ब्रांड के अंतगर्त मिलेगा। बीएसएनएल की ओर से नई IPTV सेवा में 1000 से अधिक TV चैनल्स ऑफर करेगी। इसके अलावा ब्रॉडबैंड कनेक्शन होना भी जरूरी है।

IPTV सर्विस के लिए नहीं लेना होगा अलग से ब्रॉडबैंड कनेक्शन

बीएसएनएल के मुताबिक ग्राहकों को IPTV सर्विस का लाभ उठाने के लिए अलग से कोई ब्रॉडबैंड कनेक्शन नहीं लेना होगा। BSNL ब्रॉडबैंड कस्टमर्स को टीवी चैनल्स देखने के लिए मौजूदा ब्रॉडबैंड प्लान पर सुविधा मिल सकेगी। हालांकि, इसमें कौन-कौन से चैनल दिखाए जाएंगे इसे लेकर कोई जानकारी नहीं है।

IPTV क्या है?

इंटरनेट प्रोटोकॉल टेलीविजन एक ऑनलाइन सर्विस को शॉर्ट में IPTV कहा जाता है। इसके तहत यूजर्स अपने टीवी या स्मार्टफोन पर लाइव टीवी और कंटेंट को स्ट्रीम कर सकते हैं। बीएसएनएल की ओर से इस सर्विस को Ulka TV के अंतर्गत दिया जाएगा। इसके लिए यूजर्स को Ulka TV ऐप दिया जाएगा जिसे टीवी या स्मार्टफोन पर डाउनलोड करके इस सर्विस का यूज कर सकेंगे।

Kullu Dussehra 2026 Celebration Kullu Dussehra 2026 Celebration
Aaj Ki Khabrenbest smartphone Indiagadget news todaylatest gadgetsmobile accessories Indianew gadget launch Indiatech gadget review

Join WhatsApp

Join Now