Prajasatta Side Scroll Menu
IEC University Bahra University - Shimla Hills

एक से बढ़कर एक हैं ये 3 स्मार्टवॉच, जानिए

Best Smart Watch Deals

Best Smart Watch Deals: क्या आप एक स्मार्टवॉच खरीदने का प्लान बना रहे हैं? लेकिन समझ नहीं आ रहा है कि कौनसी वॉच खरीदी जाए या फिर आपके बजट के साथ कोई वॉच मेल नहीं खा रही है? तो शायद हमारे द्वारा बताई जा रही तीन वॉच में से कोई एक आपके लिए बेस्ट हो सकती है।

दरअसल, हम तीन ऐसी वॉच लेकर आए हैं जो अलग-अलग बजट के साथ है और उनकी कीमत पर भारी छूट मिल रही है। सेल के दौरान 20 हजार रुपये की स्मार्टवॉच (Best Smart Watch Deals in Amazon) को भी काफी कम कीमत में खरीदा जा सकता है। अमेजन के जरिए आप फास्ट ट्रैक, फायर बॉल्ट और बॉट की वॉच को सस्ते में खरीद सकते हैं।

New Fastrack Reflex Beat Plus Smart Watch

इस नई लॉन्च हुई स्मार्ट वॉच की कीमत 3,495 रुपए है लेकिन डील में 57 फीसदी के डिस्काउंट के बाद आप इसे 1,495 रुपए में खरीद सकते हैं। वॉच में दो कलर ऑप्शन हैं। वॉच का डायल 1.69 इंच का है। इसमें 60 से ज्यादा स्पोर्ट्स मोड हैं। स्वास्थ्य पर नजर रखने के लिए इसमें 24 घंटे हृदय गति की निगरानी है। साथ ही इसमें स्लीप पैटर्न का डाटा भी मिलेगा। म्यूजिक के लिए फोन के साथ सिंक करने के बाद आप इसमें पूरा म्यूजिक एक्सेस कर सकते हैं। फोन के कैमरे को वॉच से भी कनेक्ट किया जा सकता है, जिससे वॉच से भी कैमरा एक्सेस किया जा सकेगा।

boAt Wave Edge Bluetooth Calling Smart Watch

इस स्मार्ट वॉच की कीमत 8,999 रुपये है, जो डील में 67 फीसदी के डिस्काउंट के बाद 2,999 रुपये में मिल रही है। वॉच को ब्लैक, बैश, ब्लू और ग्रीन कलर में लॉन्च किया गया है। वॉच में 1.85 इंच का एचडी डिस्प्ले है। इस वॉच में 100 से ज्यादा स्पोर्ट्स मोड हैं। साथ ही सभी फिटनेस फीचर्स और वॉयस असिस्टेंट है। वॉच की बैटरी 7 दिनों तक चलती है। इसमें आप 20 कॉन्टैक्ट्स को सेव कर सकते हैं। साथ ही कॉलिंग के लिए स्पीकर और माइक भी दिया गया है।

Fire-Boltt Infinity Smart Watch

इस स्मार्ट वॉच की कीमत 19,999 रुपये है, जो लॉन्चिंग ऑपरेशन में 70% छूट के बाद 5,999 रुपये में उपलब्ध है। वॉच में ब्लैक, गोल्ड ब्लैक और सिल्वर कलर ऑप्शन हैं। इस वॉच में फीचर्स में 1.6 इंच एचडी राउंड डायल है। वॉच में ब्लूटूथ कॉलिंग और वॉयस असिस्टेंट फीचर है। साथ ही इसमें 300 से ज्यादा स्पोर्ट्स मोड हैं और 4GB स्टोरेज है।

Kullu Dussehra 2026 Celebration Kullu Dussehra 2026 Celebration
Aaj Ki Khabrenbest smartphone Indiagadget news todaylatest gadgetsmobile accessories Indianew gadget launch Indiatech gadget review

Join WhatsApp

Join Now