Prajasatta Side Scroll Menu
IEC University Bahra University - Shimla Hills

Flipkart Mobiles Bonanza सेल शुरू, सस्ते में मिल रहे हैं कई स्मार्टफोन! जानिए ऑफर्स

Flipkart Mobile Bonanza Sale 1

Flipkart Mobiles Bonanza Sale: फ्लिपकार्ट पर मोबाइल्स बोनांजा सेल की आज यानी 6 अप्रैल 2023 से शुरुआत हो चुकी है। इस दौरान स्मार्टफोन पर बंपर डिस्काउंट का फायदा मिल रहा है, जिससे फोन को उसके असल कीमत से कम में खरीदा जा सकता है। आइए आपको Mobiles Bonanza Sale में मिल रहे ऑफर्स और अन्य जानकारी के बारे में बताते हैं।

Flipkart Mobiles Bonanza Sale Date

फ्लिपकार्ट मोबाइल्स बोनांजा सेल खासतौर पर स्मार्टफोन को सस्ते में बेचने के लिए जानी जाती है। इस बार 6 अप्रैल 2023 से सेल शुरू हो गई है जबकि, 10 अप्रैल 2023 तक ये सेल जारी रहेगी। ऐसे में ग्राहकों के पास फोन को सस्ते में खरीदने के लिए 4 दिन मिल रहे हैं। आप इसका फायदा उठाकर नया फोन खरीद सकते हैं।

Flipkart Mobiles Bonanza Offers

फ्लिपकार्ट मोबाइल्स बोनांजा के तहत ग्राहक को नो कॉस्ट ईएमआई का ऑप्शन मिलेगा, जिससे आप ईएमआई के जरिए भी फोन खरीद सकेंगे। इसके अलावा फ्लिपकार्ट पे लेटर भी आपके काम आ सकता है। सेल के दौरान फोन खरीदने पर आपको स्क्रीन डैमेज प्रोटेक्शन का भी फायदा मिलेगा। इतना ही नहीं, फोन की खरीद के लिए आपको ज्यादा से ज्यादा एक्सचेंज बोनस का फायदा मिल रहा है।

Mobiles Bonanza Sale Offers on Smartphone 

  • मोटो जी73 5जी का 8GB वेरिएंट 16,999 रुपये की कीमत में लिस्टेड है। इसकी खरीद पर 2000 रुपये का एक्सचेंज ऑफर उपलब्ध है। ये एक किफायती फ्लैगशिप कैमरा फोन माना जाता है।
  • इंफिनिक्स स्मार्ट 7 को सिर्फ 7,499 रुपये में खरीद सकते हैं। ये फोन 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज के साथ आता है।
  • ओप्पो फाइंड एन2 फ्लिप भी सेल के दौरान कम कीमत में खरीदा जा सकता है। इस फोन को 277 रुपये हर दिन की ईएमआई के साथ खरीदने का ऑप्शन भी है।
  • पोको एक्स5 5जी को 16,999 रुपये की शुरुआती कीमत के साथ खरीदा जा सकता है। आप चाहें तो हर महीने 1,889 रुपये की ईएमआई ऑप्शन के साथ फोन को ले सकते हैं।
  • वीवो वी27 प्रो 5जी (Vivo V27 Pro 5G) को आप सेल के जरिए सस्ते में खरीद सकते हैं। 3,889 रुपये प्रति महीने ईएमआई के साथ फोन को खरीदा जा सकता है।
Kullu Dussehra 2026 Celebration Kullu Dussehra 2026 Celebration
Aaj Ki Khabrenbest smartphone Indiagadget news todayGadgets Updatelatest gadgetsmobile accessories Indianew gadget launch Indiatech gadget review

Join WhatsApp

Join Now