Prajasatta Side Scroll Menu
IEC University Bahra University - Shimla Hills

Hardik Pandya के पास आखिर कौन सा है फोन, धांसू डिजाइन और मॉडल को लेकर हो रही हैं ये बातें!

Hardik Pandya Revealed Poco X5 Pro Design

Hardik Pandya Revealed Poco X5 Pro Design: भारतीय बाजार में जल्द ही शाओमी (Xiaomi) का स्पिन-ऑफ ब्रांड पोको (Poco) अपना लेटेस्ट फोन पेश कर सकता है। खबर है कि पोको एक्स5 सीरीज (Poco X5 Series) कंपनी का अपकमिंग स्मार्टफोन है।

कंपनी के अधिकारियों को हाल ही में फोन को छेड़ते हुए देखा गया था। वहीं, अब क्रिकेटर हार्दिक पांड्या (Cricketer Hardik Pandya) के साथ पोको एक्स5 को लेकर एक बड़ी साझेदारी की ओर इशारा किया गया है। अपकमिंग पोको एक्स5 प्रो की लाइव तस्वीरें सामने आई हैं, जिससे ये भी इशारा मिला कि जल्द फोन को लॉन्च किया जा सकता है।

हालांकि, अगर लीक डिटेल्स पर गौर करें तो पोको एक्स5 सीरीज को 27 जनवरी, 2023 के दिन लॉन्च किया जा सकता है। इसकी कीमत 20 हजार के करीब बताई जा रही है। आइए पोको एक्स5 के लीक्ड डिजाइन, स्पेसिफिकेशन्स समेत अन्य जानकारी के बारे में जानते हैं। इसमें कम से कम 6GB रैम और 128GB की इंटरनल स्टोरेज होने की उम्मीद की जा रही है।

Poco X5 Pro Design Revealed

पोको X5 सीरीज के लॉन्च से पहले क्रिकेटर हार्दिक पांड्या के हाथों में पोको एक्स5 प्रो को देखा गया है। कथित तौर पर Poco X5 Pro पकड़े हुए पांडया की तस्वीर सामने आई है जोकि लीक डिजाइन से मेलती जुलती है।

Poco X5 Pro Specifications

अफवाहों की बात करें तो इसकी लीक इमेज से ये तो साफ है कि X5 प्रो, नोट 12 स्पीड एडिशन का रीबैज होगा। इसमें 120Hz रिफ्रेश रेट और FHD+ रेजोल्यूशन के साथ 6.67-इंच OLED AMOLED पैनल होगा। हुड के तहत स्पीड एडिशन की तरह इसमें क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 778G चिपसेट हो सकता है। फोन में 67W फास्ट चार्जिंग के साथ 5,000mAh की बैटरी हो सकती है।

स्पीड एडिशन में 108MP का मुख्य लेंस है, तो ऐसे में ये उम्मीद की जा रही है कि X5 प्रो में वही प्राइमरी कैमरा हो सकता है। साथ में 8MP अल्ट्रा वाइड लेंस और 2MP मैक्रो सेंसर के होने की भी संभावना जताई जा रही है। फोन के फ्रंट में 16MP का सेल्फी स्नैपर हो सकता है।

Kullu Dussehra 2026 Celebration Kullu Dussehra 2026 Celebration
Aaj Ki Khabrenbest smartphone Indiagadget news todaylatest gadgetsmobile accessories Indianew gadget launch Indiatech gadget review

Join WhatsApp

Join Now