Prajasatta Side Scroll Menu
IEC University Bahra University - Shimla Hills

ई-बुक रीडर, स्मार्ट स्पीकर्स समेत अमेजन के इन डिवाइस पर छप्पर फाड़ ऑफर्स! जानिए डील्स

Amazon Great Republic Day Sale

Amazon Great Republic Day Sale 2023: अमेजन रिपब्लिक डेज सेल 2023 की शुरुआत हो चुकी है। 15 जनवरी से शुरू हुई ये अमेजन सेल 20 जनवरी तक जारी रहेगी। इस दौरान स्मार्टफोन (Best deals on Phone), लैपटॉप (Best deals on Laptop) समेत कई प्रोडक्ट्स को भारी छूट के साथ बेचे जा रहे हैं। इस रिपब्लिक डे सेल में अमेजन के डिवाइसेस (Best deals on Amazon devices) पर भी छूट दी जा रही है।

इनमें किंडल ई-बुक रीडर (Kindle e-book readers), इको स्मार्ट स्पीकर (Echo smart speakers) और फायर टीवी (Fire TV) भी शामिल हैं। आइए जानते हैं कि आप इन डिवाइजों को कितने रुपये में खरीद सकते हैं।

Amazon Fire TV Stick

अमेजन की ग्रेट रिपब्लिक डे सेल 2023 में अमेजन का फायर टीवी स्टिक 4,999 रुपये की जगह 2,799 रुपये में मिल रहा है। अगर आप अपने बेकार टीवी को स्मार्ट टीवी में बदलना चाहते हैं तो फायर टीवी स्टिक बढ़िया है। इसके लिए बस आपके टीवी पर एक एचडीएमआई पोर्ट की जरूरत है।

Amazon Kindle Paperwhite

अगर आप बिना हार्ड कॉपी खरीदे किताब पढ़ना पसंद करते हैं, तो आपको किंडल पेपरव्हाइट पर स्विच करना चाहिए। अमेजन की ग्रेट रिपब्लिक डेज सेल में इसे 13,999 रुपये की जगह 11,499 रुपये में बेचा जा रहा है। इसमें 6.8-इंच डिस्प्ले है जो 330ppi ग्लेयर-फ्री पैनल के साथ है।

Amazon Echo Dot 3rd gen with Smart Plug

तीसरी पीढ़ी का इको डॉट स्मार्ट स्पीकर की कीमत 6,498 रुपये है, लेकिन इसे कम में बेचा जा रहा है। अमेजन स्मार्ट प्लग के साथ इको डॉट स्मार्ट स्पीकर की कीमत सिर्फ 4,848 रुपये है। अमेजन की ग्रेट रिपब्लिक डे सेल में स्मार्ट बल्ब और स्मार्ट प्लग के साथ “कॉम्बो” ऑफर दिया जा रहा है।

Kullu Dussehra 2026 Celebration Kullu Dussehra 2026 Celebration
Aaj Ki Khabrenbest smartphone Indiagadget news todaylatest gadgetsmobile accessories Indianew gadget launch Indiatech gadget review

Join WhatsApp

Join Now