Prajasatta Side Scroll Menu

Infinix Note 12i जल्द होने वाला है भारत में लॉन्च, जानिए कीमत और फीचर्स

Infinix Note 12i

Infinix Note 12i: भारतीय बाजार में इंफिनिक्स अपने कई शानदार स्मार्टफोन को पेश कर रहा है। इंफिनिक्स नोट 12 (Infinix Note 12) और इंफिनिक्स जीरो 20 (Infinix Zero 20) के बाद अब मार्केट में इंफिनिक्स नोट 12आई (Infinix Note 12i) लॉन्च होने के लिए तैयार है।

Infinix Note 12i Launch Date in India

भारत में इंफिनिक्स नोट 12आई को बहुत जल्द लॉन्च किया जाएगा। फ्लिपकार्ट पर एक एक लॉन्च पेज भी लाइव कर दिया गया है। इसके तहत फ्लिपकार्ट पर 25 जनवरी, बुधवार को इंफिनिक्स नोट 12आई लॉन्च होने वाला है। दोपहर 12 बजे फोन को भारत में फ्लिपकार्ट के जरिए पेश कर दिया जाएगा।

इसे भी पढ़ें:  Vi लाया किफायती रिचार्ज प्लन! सिर्फ इतने रुपये में 30 दिन तक पाएं कई बेनिफिट्स

Infinix Note 12i Specifications

फ्लिपकार्ट के लाइव पेज के मुताबिक इंफिनिक्स नोट 12आई में 6.7-इंच FHD + AMOLED डिस्प्ले है, जो 60Hz रिफ्रेश रेट और 2400 × 1080 पिक्सल रिज़ॉल्यूशन के साथ है। इसकी स्क्रीन 180Hz टच सैंपलिंग रेट और 1000nits पीक ब्राइटनेस के साथ है।

इंफिनिक्स नोट 12आई फोन में MediaTek Helio G85 12nm प्रोसेसर मिलेगा, जो 1000MHz ARM Mali-G52 2EEMC2 GPU के साथ है। इसमें 4GB LPDDR4x रैम और 64GB स्टोरेज मिलेगा। फोन में स्टोरेज बढ़ाने के लिए 512GB तक का माइक्रोएसडी कार्ड सपोर्ट मिलेगा।

इसे भी पढ़ें:  WhatsApp Message के लिए जल्द आ रहा है Multi Selection फीचर, जानिए कैसे करेगा काम

Infinix Note 12i Camera & Battery 

इंफिनिक्स नोट 12आई Android 12 पर XOS 10.6 कस्टम स्किन आउट ऑफ द बॉक्स के साथ चलता है। इसमें 50MP का प्राथमिक कैमरा f / 1.6 अपर्चर और 2MP के डेप्थ सेंसर के साथ है। सुरक्षा के लिए साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर है। कनेक्टिविटी विकल्पों में 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई, ब्लूटूथ 5, जीपीएस + ग्लोनास और यूएसबी टाइप-सी शामिल हैं। 33W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5,000mAh की बैटरी है।

अगर कीमत की बात करें तो इंफिनिक्स नोट 12आई को 10 हजार रुपये से कम में लॉन्च किया जा सकता है। इसके 4 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज की कीमत 9,999 रुपये होने की उम्मीद है। हालांकि, असल कीमत का खुलासा 15 जनवरी को ही हो सकेगा। इस दिन फ्लिपकार्ट के जरिए फोन को लॉन्च किया जाएगा।

इसे भी पढ़ें:  कम कीमत में धांसू बैटरी बैकअप, जानें कैसी है Audio Quality?
Kasauli International Public School, Sanwara (Shimla Hills)
Aaj Ki Khabren best smartphone India gadget news today latest gadgets mobile accessories India new gadget launch India tech gadget review

Join WhatsApp

Join Now