Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

Infinix Note 12i Smartphone की भारत में एंट्री, जानिए कीमत और फीचर्स

Infinix Note 12i Smartphone

Infinix Note 12i Smartphone: भारतीय बाजार में इंफिनिक्स का लेटेस्ट स्मार्टफोन लॉन्च हो गया है जिसका नाम इंफिनिक्स नोट 12आई है। ये फोन जितनी कम कीमत में लॉन्च किया गया है उतने ही ज्यादा फीचर्स इसमें मौजूद हैं। इसमें 5,000mAh की बैटरी और MediaTek Helio G85 12nm प्रोसेसर है। आइए इंफिनिक्स नोट 12आई के बारे में विस्तार से जानते हैं।

Infinix Note 12i Launch Price in India

भारत में आज यानी 25 जनवरी 2023 को इंफिनिक्स नोट 12आई लॉन्च कर दिया गया है। फ्लिपकार्ट के जरिए फोन को दोपहर 12 बजे लॉन्च कर दिया गया है। इसकी कीमत 12,999 रुपये है लेकिन इसे बिक्री के लिए 9,999 रुपये में पेश किया गया है। फ्लिपकार्ट के फोन को 9,999 रुपये में इंफिनिक्स नोट 12आई को खरीदा जा सकता है। जल्द फोन बिक्री के लिए उपलब्ध किया जाएगा। इसे दो कलर ऑप्शन के साथ पेश किया गया है।

इसे भी पढ़ें:  Vivo S12 Pro: शानदार प्रदर्शन और अद्वितीय डिज़ाइन के साथ लांच किया जाएगा

Infinix Note 12i Smartphone Specifications

  • इंफिनिक्स नोट 12आई में 6.7-इंच FHD + AMOLED डिस्प्ले है।
  • इसकी स्क्रीन 60Hz रिफ्रेश रेट और 2400 × 1080 पिक्सल रिज़ॉल्यूशन के साथ है।
  • इसके अलावा 180Hz टच सैंपलिंग रेट और 1000nits पीक ब्राइटनेस स्क्रीन है।
  • इसमें MediaTek Helio G85 12nm प्रोसेसर है।
  • फोन का सिंगल वैरिएंट 4GB रैम + 64GB स्टोरेज है।
  • इसमें 512GB तक स्टोरेज बढ़ाया जा सकता है।

Infinix Note 12i Camera

कैमरे की बात करें तो इंफिनिक्स नोट 12आई डुअल रियर कैमरा सेटअप के साथ है। इसमें 50MP का प्राथमिक कैमरा f / 1.6 अपर्चर और 2MP के डेप्थ सेंसर है। बॉक्स के बाहर ये फोन Android 12 पर काम करता है।

इसे भी पढ़ें:  Samsung Galaxy F04 पर बंपर ऑफर, Flipkart से मात्र 649 रुपये में खरीदें

Infinix Note 12i Battery

फोन में 33W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5,000mAh की लिथियम-आयन पॉलिमर बैटरी है। सुरक्षा के लिए साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर है। कनेक्टिविटी विकल्पों में 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई, ब्लूटूथ 5, जीपीएस + ग्लोनास और यूएसबी टाइप-सी शामिल हैं।

आपको जानकारी के लिए बता दें कि इंफिनिक्स जल्द अपना जीरो 5जी 2023 भारत में लॉन्च करने वाला है। इसकी कीमत 20 हजार रुपये तक हो सकती है। स्मार्टफोन में FHD+ रेजोल्यूशन और 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट के साथ 6.78 इंच का IPS LCD डिस्प्ले मिल सकता है। यह MediaTek Dimensity 1080 चिपसेट के साथ आ सकता है जिसे Mali-G68 GPU का सपोर्ट मिल सकता है।

इसे भी पढ़ें:  iQOO Z7 5G Smartphone जल्द होने वाला है लॉन्च, पहले ही जान लें फीचर्स और कीमत
Kasauli International Public School, Sanwara (Shimla Hills)
Aaj Ki Khabren best smartphone India gadget news today latest gadgets mobile accessories India new gadget launch India tech gadget review

Join WhatsApp

Join Now