Prajasatta Side Scroll Menu
IEC University Bahra University - Shimla Hills

iPhone 14 पर ऑफर्स की बौछार! सिर्फ 38 हजार रुपये में खरीदने का मौका

Iphone 14 Sale

iPhone 14 Price Cut Discount and Offers: एप्पल के लेटेस्ट मॉडल का इंतजार करने वालों को आईफोन 15 का काफी इंतजार है। हालांकि, कुछ ऐसे भी यूजर्स हैं जो आईफोन 14 को लेने का काफी समय से प्लान बना रहे हैं, लेकिन उनका बजट इसकी अनुमति नहीं दे रहा है।

अगर आप भी उनमें से एक हैं जो आईफोन 14 लेना चाहते हैं लेकिन जेब इज्जात नहीं दे रही तो शायद आपके लिए ये जानकारी काम की हो सके। दरअसल, फ्लिपकार्ट पर आईफोन 14 को कीमत से काफी कम में बेचा जा रहा है। ऑफर्स के जरिए आईफोन को आप सिर्फ 38 हजार रुपये में खरीद सकते हैं। आइए ऑफर्स के बारे में जानते हैं।

iPhone 14 Discounts

आईफोन 14 का 128GB स्टोरेज 79,900 रुपये की जगह 71,999 रुपये में फ्लिपकार्ट पर लिस्टेड है। इसकी कीमत पर कुल 7901 रुपये का फ्लैट डिस्काउंट मिल रहा है। इसके अलावा फोन पर अन्य ऑफर्स भी शामिल हैं, जिससे इसकी कीमत काफी कम हो सकती है।

iPhone 14 Bank Offer

आईफोन 14 पर बैंक ऑफर भी दिया जा रहा है। फ्लिपकार्ट से अगर आप आईफोन 14 खरीदते हैं तो HDFC Bank Credit या डेबिट कार्ड से पेमेंट करने पर 4000 रुपये की छूट पा सकते हैं। जबकि, फ्लिपकार्ट एक्सिस बैंक के कार्ड से पेमेंट करने पर 5 प्रतिशत छूट पाई जा सकती है।

iPhone 14 Exchange Offer

सबसे ज्यादा छूट का फायदा फ्लिपकार्ट सेल में एक्सचेंज ऑफर के जरिए मिल रहा है। इसके तहत किसी पुराने फोन को एक्सचेंज करने पर ग्राहक को 30,000 रुपये का डिस्काउंट मिल सकता है। आईफोन 14 पर 30 हजार रुपये का एक्सचेंज डिस्काउंट शामिल है।

हालांकि, इस ऑफर का पूरा लाभ तभी मिलेगा जब आप लेटेस्ट मॉडल और अच्छे कंडीशन का पुराना स्मार्टफोन एक्सचेंज करेंगे। इसका पूरा ऑफ मिलने पर आईफोन 14 की कीमत 71,999 रुपये की जगह 41000 रुपये हो सकेगी। वहीं, अगर साथ में आप HDFC Bank कार्ड का यूज करेंगे तो 4 हजार की छूट के बाद आईफोन 14 को 37,999 रुपये में खरीद सकेंगे।

Kullu Dussehra 2026 Celebration Kullu Dussehra 2026 Celebration
Aaj Ki Khabrenbest smartphone Indiagadget news todaylatest gadgetsmobile accessories Indianew gadget launch Indiatech gadget review

Join WhatsApp

Join Now