Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

iPhone को सिर्फ 12,200 रुपये में खरीदने का मौका! जानें किस पर है ये डील

Published on: 19 January 2023
IPhone

iPhone Discount and Offers Deals in Flipkart: क्या आप भी आईफोन खरीदना चाहते हैं, लेकिए एक अच्छी डील का इंतजार कर रहे हैं? तो अब आपके पास एक बेहतरीन मौका है। आज हम आपको आईफोन की एक ऐसी डील के बारे में बताने जा रहे हैं जहां पर सिर्फ 12,200 रुपये में आप आईफोन अपने नाम कर सकते हैं।

जी हां, स्मार्टफोन की कीमत से भी सस्ता आईफोन 11 खरीदने का एक बेहतरीन मौका है। दरअसल, फ्लिपकार्ट पर बिग सेविंग डेज सेल चल रही है। इस दौरान आईफोन के कई मॉडल्स पर छूट दी जा रही है। इनमें आईफोन 11 भी शामिल है। ऑफर्स के तहत आईफोन 11 को सिर्फ 12,200 रुपये में खरीदा जा सकता है। आइए जानते है कैसे?

Flipkart iPhone 11 Discount Offer

फ्लिपकार्ट बिग सेविंग डेज सेल के दौरान आईफोन 11 को काफी कम कीमत के साथ बेचा जा रहा है। साल 2021 में लॉन्च हुआ आईफोन 11 का बेस मॉडल 64GB स्टोरेज सेल में काफी कम कीमत मिल रहा है। फोन की कीमत पर 13 प्रतिशत छूट दी जा रही है। आईफोन 11 को यहां पर 43900 रुपये की जगह 37,999 रुपये में लिस्टे किया गया है।

Flipkart iPhone 11 Exchange Offer

आईफोन 11 पर 22,000 रुपये तक का एक्सचेंज डिस्काउंट दिया जा रहा है। हालांकि, इसका पूरा लाभ एक अच्छे कंडिशन और लेटेस्ट मॉडल लिस्ट में आने वाला स्मार्टफोन चेंज करने पर ही मिलेगा। ऐसे में फोन की कीमत 37,999 रुपये की जगह 15,999 रुपये तक हो सकती है।

iPhone 11 Bank Offer

फ्लिपकार्ट पर आईफोन 11 बैंक ऑफर के साथ भी उपलब्ध है। चुनिंदा कार्ड से पेमेंट कर आप 3799 रुपये तक की और बचत कर सकते हैं। ऐसे में आईफोन 13 की कीमत पर आप 3799 रुपये की छूट पा सकेंगे। अगर आप बैंक और एक्सचेंज ऑफर को अप्लाई करने में कामयाब रहे और छूट का पूरा लाभ पा सके तो आपके लिए आईफोन 11 की कीमत सिर्फ 12,200 रुपये हो सकती है। अगर एक्सचेंज ऑफर अप्लाई नहीं करना चाहते हैं और कार्ड ऑफर का लाभ उठा रहे हैं तो इसकी कीमत 34,200 रुपये हो सकती है।

Aaj Ki Khabrenbest smartphone Indiagadget news todaylatest gadgetsmobile accessories Indianew gadget launch Indiatech gadget review

Join WhatsApp

Join Now