Prajasatta Side Scroll Menu
IEC University Bahra University - Shimla Hills

iPhone-टीवी-लैपटॉप-स्मार्टवॉच पर 65 प्रतिशत तक की छूट! डिटेल्स में यहां जानें…

Republic Day Sale 2023: विजय सेल्स को शुरुआत से डिस्काउंट्स और ऑफर्स के लिए जाना जाता है। प्रसिद्ध ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट और अमेजन के अलावा विजय सेल्स का भी नाम प्रसिद्ध है। ऐसे में ये कंपनी कैसे रिपब्लिक डे सेल की शुरुआत नहीं करती? इसलिए फ्लिपकार्ट और अमेजन की तरह कंपनी ने भी अपने प्लेटफॉर्म पर रिपब्लिक डे सेल की शुरुआत की है।

विजय सेल्स ने अपनी सालाना मेगा रिपब्लिक डे सेल की घोषणा कर दी  है। इस दौरान गैजेट्स, मनोरंजन के साथ-साथ घरेलू और रसोई उपकरणों पर भारी छूट दी जा रही है। आइए इस सेल में मिल रही छूट के बारे में विस्तार से जानते हैं।

Republic Day Sale Deals on Apple Products 

सेल में ऐप्पल आईफोन एचडीएफसी बैंक कार्ड धारकों के लिए कैशबैक सहित 54,900 रुपये की शुरुआती कीमत पर उपलब्ध होगा। ऐप्पल फैन्स को खुश करने के लिए विजय सेल्स ऐप्पल केयर+ पर फ्लैट 20 फीसदी की छूट भी दे रहा है, जब वे ऐप्पल आईफोन, मैकबुक, आईपैड, ऐप्पल वॉच और एयरपोड खरीदते हैं।

Smartphone and Smartwatch Discount Deals

इस सेल के दौरान सबसे ज्यादा पसंद किया जाने वाला सैमसंग ए23 (Samsung A23) 18,499 रुपये में उपलब्ध है। इसके अलावा सैमसंग गैलेक्सी टैब ए7 लाइट वाईफाई टैबलेट (Samsung Galaxy Tab A7 Lite WiFi Tablet) की कीमत 9,999 रुपये, फायर-बोल्ट निंजा कॉल 2 स्मार्टवॉच (Fire-Bolt Ninja Call 2 Smartwatch) 1,999 रुपये और सैमसंग गैलेक्सी बड्स 2 (samsung galaxy buds 2) 5,999 रुपये और उससे अधिक कीमत पर उपलब्ध है।

इसके अलावा लेटेस्ट 5जी स्मार्टफोन, गेमिंग लैपटॉप, फुल एचडी टीवी, ट्रूली वायरलेस बड्स पर भी बहुत कुछ रोमांचक ऑफर्स हैं। आप यहां से स्मार्ट वॉच को 75 प्रतिशत तक की छूट के साथ खरीद सकते हैं।

Vijay Sales Republic Day Sale Deals on Home Appliances

विजय सेल्स की रिपब्लिक डे सेल में होम अप्लायंस पर भी शानदार डील्स उपलब्ध हैं। सुनिश्चित करती है। 10,490 रुपये से शुरू होने वाले रेफ्रिजरेटर, 26,990 रुपये से शुरू होने वाले एयर कंडीशनर के साथ कीमतों में भारी गिरावट को कोई भी नहीं छोड़ सकता। ओवन 4,499 रुपये की शुरुआती कीमत पर उपलब्ध हैं।

यहां से केटल्स और कॉफी मेकर सिर्फ 699 रुपये की शुरुआती कीमत पर खरीदे जा सकते हैं, जबकि ब्लेंडर, मिक्सर, जूसर 49 फीसदी की छूट पर उपलब्ध हैं। सैंडविच मेकर और पॉप अप टोस्टर पर 50 फीसदी और वाटर प्यूैरीफायर पर 40 फीसदी तक की छूट दी जा रही है।

Vijay Sales Republic Day Sale Deals का कैसे उठाएं फायदा?

विजय सेल्स रिपब्लिक डे सेल डील्स का लाभ उठाने के लिए विजय सेल्स स्टोर या फिर कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट www.vijay Sales.com पर जा सकते हैं। 25 जनवरी, 2023 से आईसीआईसीआई बैंक कार्ड धारकों को 20,000 रुपये से अधिक के क्रेडिट और डेबिट कार्ड ईएमआई लेनदेन पर 3000 रुपये तक की 7.5 फीसदी इंस्टेंट छूट और 20000 रुपये से अधिक के क्रेडिट कार्ड गैर-ईएमआई लेनदेन पर 1500 रुपये तक की इंस्टेंट छूट मिलेगी।

इसके अलावा ग्राहकों को आईसीआईसीआई बैंक के क्रेडिट कार्ड पर ईएमआई और 1,00,000 रुपये से अधिक के गैर-ईएमआई लेनदेन पर 5000 रुपये की इंस्टेंट छूट मिल सकती है।

Kullu Dussehra 2026 Celebration Kullu Dussehra 2026 Celebration
Aaj Ki Khabrenbest smartphone Indiagadget news todaylatest gadgetsmobile accessories Indianew gadget launch Indiatech gadget review

Join WhatsApp

Join Now