Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

जानें कैसे भेजे व्हाट्सएप पर खुद को मैसेज?

WhatsApp New Feature

WhatsApp New Feature: दुनिया का प्रसिद्ध इंस्टेंट मैसेजिंग प्लेटफॉर्म व्हाट्सएप अपने यूजर्स के लिए कई तरह के अपडेट्स या फीचर्स पेश करता है। इनमें से कई फीचर्स को यूजर्स काफी पसंद करते हैं तो कुछ फीचर्स से यूजर्स के लिए एप को चलाना आसान हो जाता है। वहीं, एक बार फिर प्लेटफॉर्म पर एक नया फीचर रोलआउट कर दिया गया है।

इंस्टाग्राम और फेसबुक मैसेंजर की तरह अब व्हाट्सएप (WhatsApp New Feature) पर भी खुद को मैसेज भेजने का फीचर जारी कर दिया गया है। लेटेस्ट अपडेट के तहत अब यूजर्स अपने व्हाट्सएप अकाउंट पर खुद को मैसेज भेज सकेंगे। पिछले काफी समय से व्हाट्सएप पर मैसेज योरसेल्फ फीचर का इंतजार किया जा रहा था, जिसे अब यूजर्स के लिए शुरू कर दिया गया है। आइए जानते हैं कि कैसे आप खुद को मैसे भेज सकेंगे।

इसे भी पढ़ें:  iPhone 15 Pro Max की तस्वीर लीक, ऐसा हो सकता है फोन का डिजाइन!

What is WhatsApp Message Yourself Feature?

अब व्हाट्सएप पर यूजर्स खुद को नोट्स, रिमाइंडर, शॉपिंग लिस्ट और अन्य प्रकार के मैसेज भेज सकते हैं। व्हाट्सएप के “मैसेज योरसेल्फ फीचर” आईओएस और एंड्रॉइड प्लेटफॉर्म के अलावा बीटा पर बी सभी के लिए उपलब्ध हो गया है। इसके तहत यूजर्स जैसे दूसरों को मैसेज भेजते हैं ठिक वैसे ही खुद को भी मैसेज सेंड कर सकते हैं।

इसे भी पढ़ें:  BSNL ने भी Airtel की तरह बंद किए अपने 4 सस्ते प्लान!

How to use ‘Message Yourself’ Feature

  • सबसे पहले व्हाट्सएप ओपन करें।
  • ऐप की स्क्रीन में लोअर राइट कोनर पर जाएं, वहां एक्सन बटन पर क्लिक करें।
  • ऊपरी तरफ कॉन्टेक्ट लिस्ट होगी, जहां आप अपना कॉन्टेक पा सकेंगे।
  • अपने कॉन्टेक पर क्लिक खुज को मैसेज भेज सकेंगे।

लैपटॉप पर कैसे करें इस फीचर का यूज?

व्हाट्सएप के मैसेज योरसेल्फ फीचर का इस्तेमाल करने के लिए आपको अपने लैपटॉप में एक लिंक ओपन करना होगा। अपने लैपटॉप में web.whatsapp.com/ पर जाएं। यहां पर लॉगइन करने के बाद आप फीचर का यूज कर सकते हैं। इसी तरह से फोन पर भी इस्तेमाल कर सकते हैं। हालांकि, अगर आपको ये फीचर नहीं मिलता है तो इसका मतलब ये हुआ कि आपको अपना एप अपडेट करना चाहिए।

इसे भी पढ़ें:  Hardik Pandya के पास आखिर कौन सा है फोन, धांसू डिजाइन और मॉडल को लेकर हो रही हैं ये बातें!
Kasauli International Public School, Sanwara (Shimla Hills)
Aaj Ki Khabren best smartphone India gadget news today latest gadgets mobile accessories India new gadget launch India tech gadget review

Join WhatsApp

Join Now