Prajasatta Side Scroll Menu
IEC University Bahra University - Shimla Hills

कहीं आप तो नहीं करते फोन को यूज करते समय ये 3 गलतियां?

Smartphone Using Tips

Smartphone Using Tips: आजकल स्मार्टफोन का इस्तेमाल हम सभी के लिए जरूरत और जरूरी दोनों होकर रह गया है। यहां तक की जब बोर होते हैं तो हमारे टाइमपास के लिए भी स्मार्टफोन ही काम आता है। ये ही कारण है कि पहले के समय से अब फोन का यूज ज्यादा बढ़ गया है।

हालांकि, हम सभी फोन का इस्तेमाल करते हैं लेकिन कई बार जाने-अनजाने में छोटी-छोटी ऐसी गलती कर देते हैं जिससे बाद में पछताने के अलावा कोई ऑप्शन नहीं होता है। आज हम आपके लिए स्मार्टफोन की कुछ टिप्स (Smartphone Tips and Tricks) लेकर आए हैं जो फोन की लाइफ बढ़ा सकती है। साथ ही आपके भारी नुकसान से आपको बचा भी सकती है।

हद से ज्यादा चार्ज करना

रातभर फोन को चार्जिंग पर लगाने से आपका फोन खराब हो सकता है। इसके अलावा अगर आप अपना फोन 100% हो जाने तक चार्ज करते हैं तो ये भी एक बड़ी गलती है। दरअसल, फोन को हद से ज्यादा चार्ज करना बैटरी में खराबी लाता है और फिर फोन के गर्म होने की समस्या उत्पन्न हो जाती है। इसके अलावा आपका फोन समय से पहले खराब हो सकता है।

फास्ट चार्जर से करते हैं फोन चार्ज?

अगर आप भी अपने फोन को जल्दी चार्ज करने के चक्कर में किसी दूसरे फोन के चार्ज का यूज करते हैं तो इससे आपके लिए समस्या बढ़ सकती है। फोन का ओरिजिनल चार्जर का यूज ना करने पर बैटरी पर ज्यादा लोड पड़ता है और फिर फोन में समस्या शुरू हो जाती हैं। हैंग, हीटिंग या जल्दी खराब होने की दिक्कत भी इस वजह से हो सकती है।

बिना टैम्पर ग्लास के फोन यूज करना

अगर आप भी बिना टैम्पर ग्लास के फोन यूज करते हैं तो ये एक बहुत बड़ी गलती हो सकती है। दरअसल, टैम्पर ग्लास की मदद से आप अपने फोन को सेफ रख सकते हैं। बार-बार गिरने पर आपके फोन की स्क्रीन टूटने से बच सकती है। इसके अलावा कैमरा लेंस पर ग्लास गार्ड लगाने से आप लेंस को भी सुरक्षित रख सकते हैं।

Kullu Dussehra 2026 Celebration Kullu Dussehra 2026 Celebration
Aaj Ki Khabrenbest smartphone Indiagadget news todayGadgets Updatelatest gadgetsmobile accessories Indianew gadget launch Indiatech gadget review

Join WhatsApp

Join Now