Prajasatta Side Scroll Menu
IEC University Bahra University - Shimla Hills

लॉन्च से पहले फिर सामने आईं नई डिटेल्स! जानें खासियत

OnePlus 11R Price In India

OnePlus 11R Release Date Price in India: प्रीमियम स्मार्टफोन निर्माता ब्रांड वनप्लस भारत में जल्द ही वनप्लस 11आर को लॉन्च करने वाला है। कंपनी अपने 7 फरवरी 2023 को वनप्लस 11 आर को लॉन्च करने वाली है। लॉन्च से पहले ही वनप्लस 11आर के स्पेसिफिकेशन और अन्य जानकारियां अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर आ रही हैं। आइए आपको वनप्लस 11आर की कीमत, स्पेसिफिकेशन्स, कैमरे और बैटरी के बारे में जानते हैं।

OnePlus 11R Price in India

एक टिप्सटर के मुताबकि भारत में वनप्लस 11आर की संभावित कीमत और इसके स्टोरेज कॉन्फिगरेशन को लीक किया है। बताया जा रहा है कि  8GB + 128GB स्टोरेज मॉडल की कीमत 35,000 रुपये से 40,000 रुपये के बीच हो सकती है, जबकि दूसरे 16GB + 512GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत लगभग 45,000 रुपये हो सकती है।

OnePlus 11R Specifications

पिछली रिपोर्ट के अनुसार, वनप्लस 11आर में 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ 6.7 इंच का फुल-एचडी+ (1,080 x 2,412 पिक्सल) एमोलेड डिस्प्ले हो सकता है। इसमें क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8+ Gen 1 SoC की सुविधा होने की उम्मीद है, जिसे 16GB तक रैम के साथ जोड़ा गया है। यह OnePlus 11 5G में स्नैपड्रैगन 8 जेन 2 चिपसेट से एक कदम नीचे प्रतीत होता है।

OnePlus 11R Camera and Battery

कैमरे की बात करें तो इसमें वनप्लस 11R में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप हो सकता है, जिसमें 50-मेगापिक्सल का मुख्य सेंसर, 8-मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड-एंगल लेंस और 2-मेगापिक्सल का मैक्रो स्नैपर शामिल होगा। इसके फ्रंट में 16 इंच का सेल्फी शूटर होने की भी उम्मीद है।

बैटरी की बात करें तो इसमें 5,000mAh की बैटरी होगी जो 100W SuperVOOC फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगी। फोन में Android 13, अलर्ट साइडर, इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट, 16 जीबी तक रैम और 512 जीबी तक स्टोरेज हो सकता है।

आपको जानकारी के लिए बता दें कि वनप्लस 11R के अलावा वनप्लस बड्स प्रो 2 भी लॉन्च होगा, जो 38 घंटे तक की बैटरी लाइफ के साथ आ सकता है। कंपनी द्वारा OnePlus 11 5G और OnePlus Buds Pro 2 के लॉन्च की पुष्टि पहले ही कर चुकी है।

Kullu Dussehra 2026 Celebration Kullu Dussehra 2026 Celebration
Aaj Ki Khabrenbest smartphone Indiagadget news todaylatest gadgetsmobile accessories Indianew gadget launch Indiatech gadget review

Join WhatsApp

Join Now