Prajasatta Side Scroll Menu
IEC University Bahra University - Shimla Hills

लॉन्च से पहले Realme Narzo N55 की इमेज लीक, जानें लॉन्चिंग डेट

Realme Narzo N55

Realme Narzo N55 Launch In India: रियलमी कथित तौर पर Narzo N55 नामक एक नया स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी में है। इस बीच लॉन्च से पहले टिप्सटर मुकुल शर्मा ने फोन की एक लीक इमेज शेयर की है। लीक इमेज से फोन के प्रमुख स्पेसिफिकेशन्स का पता चलता है।

Realme Narzo N55 की इमेज लीक

टिप्सटर द्वारा शेयर की गई तस्वीर से पता चलता है कि फोन नीचे की ओर 3.5mm हेडफोन जैक, एक माइक्रोफोन, एक यूएसबी-सी पोर्ट और एक स्पीकर ग्रिल से लैस है। साथ ही ऐसी संभावना है कि कंपनी आने वाले सप्ताह में इसके कुछ और स्पेसिफिकेशन्स का आधिकारिक तौर पर पुष्टि करेगी।

Realme Narzo N55: भारत में कब होगा लॉन्च?

एक रिपोर्ट के मुताबिक रियलमी Narzo N55 की घोषणा भारत में 12 अप्रैल को की जाएगी। हालांकि, लॉन्चिंग डेट को आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं की गई है। कहा जा रहा है इस फोन को कई वेरिएंट के साथ पेश किए जाने की संभावना है। इसमें 4 जीबी रैम + 64जीबी स्टोरेज, 4जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज, 6 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज, 6 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज, और 8 जीबी रैम + 128 जीबी जैसे वेरिएंट मॉडल शामिल हो सकते हैं। हालांकि, इसकी कीमत के बारे में कोई जानकारी सामने नहीं आई है, लेकिन कहा जा रहा है फोन को 15,000 रुपये की शुरुआती कीमत के साथ पेश किया जा सकता है।

रियलमी Narzo N55 को दो कलर ऑप्शन- प्राइम ब्लैक और प्राइम ब्लू में आने की उम्मीद है। डिवाइस बिक्री के लिए भारत में शॉपिंग प्लेटफॉर्म अमेजन पर उपलब्ध होगा।

Kullu Dussehra 2026 Celebration Kullu Dussehra 2026 Celebration
Aaj Ki Khabrenbest smartphone Indiagadget news todaylatest gadgetsmobile accessories Indianew gadget launch Indiatech gadget review

Join WhatsApp

Join Now