Prajasatta Side Scroll Menu
IEC University Bahra University - Shimla Hills Kullu Dussehra 2026 Celebration

Maxima Max Pro Shogun स्मार्टवॉच भारत में लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स

Maxima Max Pro Shogun

Maxima Max Pro Shogun Launch Price India: भारतीय ग्राहकों को मॉडर्न टेक्नोलॉजी की वॉच देने के लिए मैक्सिमा एक से बढ़कर एक डिजाइन, फीचर्स और किफायती दाम की वॉच मार्केट में उतारती आ रही है। भारतीय कंपनी मैक्सिमा अपने ग्राहकों को विरिस्ट वॉच का बेहतरीन अनुभव प्रदान करने के लिए लेटेस्ट फीचर्स की वॉच लेकर आती रहती है।

Kullu Dussehra 2026 Celebration

इस बार कंपनी ने अपनी लेटेस्ट मॉडर्न टेक्नोलॉजी की स्मार्टवॉच को भारत में लॉन्च किया है। मैक्स प्रो शोगुन स्मार्टवॉच कई बेहतरीन फीचर्स के साथ देश में पेश की गई है। आइए आपको मैक्स प्रो शोगुन स्मार्टवॉच की कीमत और खासियत के बारे में विस्तार से बताते हैं।

Max Pro Shogun Price & Availability in India

मैक्सिमा की स्मार्टवॉच सीरीज का ये नया एडीशन ऑयल फिनिश से युक्त प्रीमियम डिज़ाइन के साथ है। मैक्स प्रो शोगुन स्मार्टवॉच की कीमत 1799 रुपये है। लेटेस्ट मॉडर्न टेक्नोलॉजी की ये स्मार्टवॉच कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है।

Maxima Max Pro Shogun Specifications

मैक्सिमा की स्मार्टवॉच मैक्स प्रो शोगुन में 1.85 HD का बड़ा डिस्प्ले है। ये 91 प्रतिशत स्क्रीन-टू-बॉडी, 550 निट्स ब्राइटनेस और अल्ट्रा-ब्राइट स्क्रीन के साथ है। वॉच में स्मार्ट-कंट्रोल कैमरा, म्यूजिक सिस्टम, डीएनडी, पावर सेवर और सोशल मीडिया नोटिफिकेशन जैसी सुविधाएं हैं। फोन में ‘फाइंड माई फोन’, मौसम अपडेट, कैलकुलेटर आदि सुविधाएं शामिल हैं।

Maxima Max Pro Shogun Features

बेहतरीन डिजाइन की मैक्स प्रो शोगुन स्मार्टवॉच योग रिकॉर्ड समेत कई शानदार फीचर्स के साथ है। वॉच में120 से ज्यादा स्पोर्ट मोड हैं। इसके अलावा हैम्स्टर, बैटलशिप, चार इन-बिल्ट गेम, फ्लॉपी, एचआर / एसपीओ2 / स्लीप मॉनिटरिंग जैसे फीचर्स हैं।

इतना ही नहीं वॉच में तनाव प्रबंधन के लिए श्वास व्यायाम का समर्थन करने वाली विशेषताएं भी शामिल हैं। इसके अलावा वॉटर ड्रिंक रिमाइंडर, अलार्म, स्टेप्स काउंटिंग, स्टॉपवॉच, टॉर्च, टाइमर, और पीरियड ट्रैकर जैसी सुविधाएं भी हैं जिनका लाभ आप मैक्सिमा स्मार्टफिट ऐप के जरिए उठा सकते हैं।

Aaj Ki Khabrenbest smartphone Indiagadget news todaylatest gadgetsmobile accessories Indianew gadget launch Indiatech gadget review

Join WhatsApp

Join Now