Prajasatta Side Scroll Menu
IEC University Bahra University - Shimla Hills Kullu Dussehra 2026 Celebration

MG की हाइड्रोजन फ्यूल Euniq 7 से हटा पर्दा, फुल टैंक पर देगी 605km की रेंज

Auto Expo 2023 MG Euniq 7

Auto Expo 2023 MG Euniq 7: ऑटो एक्सपो 2023 के दूसरे दिन एमजी मोटर ने हाइड्रोजन फ्यूल एमपीवी एमजी यूनिक 7 का अनावरण किया है। ये एमपीवी आधुनिक बिजनेस क्लास फीचर्स से लैस है। कंपनी ने इस कार को ऑटोनॉमस एंड एडवांस्ड ड्राइव असिस्टेंस फीचर (ADAS) के साथ पेश किया है।

Kullu Dussehra 2026 Celebration

MG Euniq 7 में 6.4 किलो हाई प्रेशर हाइड्रोजन सिलेंडर लगाया गया है। कंपनी का दावा है कि इसका सिलिंडर स्पेस ग्रेड मटीरियल से बना है जो 824 डिग्री तक तापमान झेल सकता है।

MG Euniq 7 देगी 605KM की रेंज

एमजी मोटर्स इंडिया के एमडी राजीव चाबा ने बताया कि फुल टैंक हाइड्रोजन पर ये एमपीवी 605 किलोमीटर की रेंज दे सकती है। ये एमपीवी फास्ट रिफिलिंग तकनीक से लैस है। इसके फ्यूल टैंक को सिर्फ 3 मिनट में भरा जा सकता है। MG Euniq 7 MPV का इंजन हाइड्रो केमिकल रिएक्शन की मदद से पावर जेनरेट करता है। वहीं, इसमें से सिर्फ पानी ही एमिशन के तौर पर निकलता है। आने वाले समय में इन गाड़ियों को भारत में लॉन्च किया जा सकता है।

अन्य तीन कारों से भी हटाया पर्दा

इसके अलावा कंपनी ने अपनी अपकमिंग इलेक्ट्रिक कार एमजी 4 (Electric Car MG4) और इलेक्ट्रिक एसयूवी एमजी ईएचएस (Electric SUV MG EHS) के साथ ही एमजी 6 सेडान (MG6 Sedan) से भी पर्दा उठा दिया है। ऑटो एक्सपो 2023 में एमजी के पवेलियन का नाम एमजी ड्राइव अहेड इंडिया विजन है और इसमें 14 कारों को शोकेस किया जा रहा है।

New Hector 2023 Launch Price in India

एमजी ने नई हेक्टर 2023 को ऑटो एक्सपो के दौरान लॉन्च किया था। कंपनी ने नई एसयूवी को पांच, छह और सात सीटों के विकल्प के साथ बाजार में उतारा है। एसयूवी को कुल पांच वेरिएंट में लॉन्च किया गया है, जिसमें स्टाइल, स्मार्ट, स्मार्ट प्रो, शार्प प्रो और सेवी प्रो शामिल हैं।

एमजी मोटर्स इंडिया के मुख्य वाणिज्यिक अधिकारी गौरव गुप्ता ने कहा कि नई हेक्टर 2023 की एक्स-शोरूम कीमत 14.72 लाख रुपये से शुरू होती है। इसके टॉप वेरिएंट की एक्स-शोरूम कीमत 22.42 लाख रुपये है।

Aaj Ki Khabrenbest smartphone Indiagadget news todaylatest gadgetsmobile accessories Indianew gadget launch Indiatech gadget review

Join WhatsApp

Join Now