Prajasatta Side Scroll Menu
IEC University Bahra University - Shimla Hills

Motorola Edge 40 Pro लॉन्च, जानिए कीमत से लेकर सबकुछ

Motorola Edge 40 Pro

Motorola Edge 40 Pro Launch Date in India: दुनिया की पहली फोन निर्माता कंपनी मोटोरोला ने एक नया स्मार्टफोन लॉन्च किया है। काफी समय से चर्चाओं में रहा मोटोरोला एज 40 प्रो (Moto Edge 40 Pro) आखिरकार लॉन्च कर दिया गया है।

हालांकि, मोटोरोला ने अपने मोटो एज 40 प्रो फोन को यूरोप में लॉन्च किया है। बताया जा रहा है कि भारत में इसे जल्द पेश किया जा सकता है। जबकि, कंपनी की ओर से कोई जानकारी नहीं दी गई है। आइए मोटोरोला एज 40 प्रो की भारत में लॉन्च डेट, संभावित कीमत और खासियत के बारे में जानते हैं।

Moto Edge 40 Pro Launch Date Price in India

कंपनी की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टी नहीं की गई है कि मोटो एज 40 प्रो भारत में कब तक लॉन्च होगा, लेकिन लीक डिटेल्स की मानें तो 21 जून 2023 को मोटोरोला एज 40 प्रो को लॉन्च कर दिया जाएगा। फिलहाल फोन को यूरोप में लॉन्च किया गया है।

मोटोरोला एज 30 प्रो का अपग्रेडेड वर्जन मोटोरोला एज 40 प्रो यूरोप में सिंगल स्टोरेज 12GB+256GB के साथ लॉन्च किया गया है। इसकी कीमत 899 यूरो (करीब 80,550 रुपये) है। इस फोन के ब्लू और ब्लैक कलर ऑप्शन्स हैं।

Motorola Edge 40 Pro Specifications

  • डिस्प्ले: AMOLED कर्व्ड डिस्प्ले
  • रियर कैमरा: 50MP
  • फ्रंट कैमरा: 60MP फ्रंट कैमरा
  • प्रोसेसर: स्नैपड्रैगन 8 जेन 2 प्रोसेसर
  • बैटरी: 4,600 एमएएच बैटरी
  • चार्जिंग सपोर्ट: 125W फास्ट चार्जिंग
  • ऑपरेटिंग सिस्टम: एंड्रॉइड 13

Motorola Edge 40 Pro Features

मोटोरोला एज 40 प्रो में 165Hz रिफ्रेश रेट के साथ 6.67-इंच FHD+ AMOLED कर्व्ड डिस्प्ले दिया गया है। डिस्प्ले में HDR10+ सपोर्ट है। स्क्रीन प्रोटेक्शन के लिए फोन में गोरिल्ला ग्लास भी है। पानी और धूल से सुरक्षा के लिए फोन में IP68 की रेटिंग दी गई है।

स्मार्टफोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है, जिसमें OIS सपोर्ट वाला 50MP का मुख्य लेंस, 50MP का अल्ट्रा-वाइड एंगल लेंस और 12MP का टेलीफोटो लेंस शामिल है। फोन में 60MP का फ्रंट कैमरा है। फोन में 8k वीडियो रिकॉर्डिंग की जा सकती है।

बैटरी की बात करें तो इसमें 4,600 एमएएच बैटरी है, जो 125W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ है। दावा है कि लगभग 23 मिनट की चार्जिंग में फोन फुल चार्ज हो सकता है।

Kullu Dussehra 2026 Celebration Kullu Dussehra 2026 Celebration
Aaj Ki Khabrenbest smartphone Indiagadget news todayGadgets Updatelatest gadgetsmobile accessories Indianew gadget launch Indiatech gadget review

Join WhatsApp

Join Now