Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

Motorola के कई स्मार्टफोन ग्लोबली लॉन्च! एक की कीमत सिर्फ 10,600 रुपये

Motorola Moto E13

Motorola Moto E13 Launch Price India: दूसरे स्मार्टफोन निर्माता को टक्कर देने के लिए मोटोरोला ने एक या दो नहीं बल्कि कई स्मार्टफोन ग्लोबल मार्केट में उतारे हैं। कंपनी की ओर से मोटो जी13 (Moto G13), मोटो जी23 (Moto G23), मोटो जी53 (Moto G53) और मोटो मोटो जी73 (Moto G73) है।

इन सभी मिड रेंज स्मार्टफोन के अलावा कंपनी की ओर से एक किफायती स्मार्टफोन और पेश किया गया है जिसकी कीमत काफी कम है। कंपनी की ओर से मोटो ई13 (Moto E13) को 15 हजार रुपये से कम कीमत में लॉन्च किया गया है। इसमें 5000mAh की तगड़ी बैटरी है और 6.5-इंच का डिस्प्ले है। आइए Moto E13 के बारे में विस्तार से जानते हैं।

इसे भी पढ़ें:  Vivo X Flip की लाइव इमेज लीक, सैमसंग गैलेक्सी जेड फ्लीप 4 को दे रहा है लुक में टक्कर!

Motorola Moto E13 Specifications

मोटो E13 स्मार्टफोन में 6.5-इंच का HD+ डिस्प्ले है। इस फोन का डिजाइन पिछले मॉडल का जैसा ही है। इसके बैक में रेक्टेंगुलर कैमरा मॉड्यूल है, जो डुअल कैमरा सेटअप के साथ आता है। फोन का मुख्य कैमरा 13 मेगापिक्सल और दूसरा फ्लैश है। इसके फ्रंट में 5 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा है। ये फोन यूनिसोक टाइगर T606 SoC प्रोसेसर पर काम करेगा। इसके चारों कॉनों में पतले बेजल्स दिए गए हैं।

इसे भी पढ़ें:  Oppo Find X8 5G हुआ सस्ता, ऐसे मिल रहा 11,000 रूपये का बड़ा डिस्काउंट..!

Moto E13 Launch Date Price in India

कीमत की बात करें तो मोटो E13 स्मार्टफोन की कीमत लगभग 10,600 रुपये है। फिलहाल फोन को चुनिंदा देशों में लॉन्च किया गया है। इस फोन की उपलब्धता अफ्रीका, यूरोप, एशिया प्रशांत, मध्य पूर्व और लैटिन अमेरिका के साथ कई अन्य जगह भी है। हालांकि, भारत में इसे मार्च तक लॉन्च किया जा सकता है। इसके 3 कलर ऑप्शन्स- कॉस्मिक ब्लैक, ऑरोरा ग्रीन और क्रीमी व्हाइट है।

Motorola Moto E13 Battery

वहीं, अगर बैटरी बात करें तो इसमें 5000mAh की बैटरी मिलेगी जो 10W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ होगी। इसमें कनेक्टिविटी फीचर्स के तौर पर डुअल सिम स्लॉट और ब्लूटूथ v5.0 का सपोर्ट मिलेगा। फोन में 1TB तक स्टोरेज  बढ़ाया जा सकता है।

इसे भी पढ़ें:  Nokia C12 कम कीमत में धांसू फीचर्स के साथ लॉन्च, जानें बिक्री कब से शुरू
Aaj Ki Khabren best smartphone India gadget news today latest gadgets mobile accessories India new gadget launch India tech gadget review

Join WhatsApp

Join Now