Prajasatta Side Scroll Menu
IEC University Bahra University - Shimla Hills

नहीं है फोन में इंटरनेट? तो ऐसे करें ऑफलाइन पेमेंट

UPI Payment Without Internet

UPI Payment without Internet: इस डिजिटल दुनिया में लोगों स्मार्टफोन का इस्तेमाल सिर्फ सोशल मीडिया या कॉलिंग के लिए नहीं कर रहे हैं। इसके अलावा कई सुविधाओं का लाभ भी उठा रहे हैं। बैंक से संबंधित कोई काम करना हो या किसी को पेमेंट करनी हो तो फोन की मदद से उसे आसानी से कर पा रहे हैं।

कई लोग कैश रखना पसंद ही नहीं करते हैं, कहीं भी पेमेंट करनी हो तो अपने यूपीआई एप को अपना लेते हैं। हालांकि, उनके लिए या हमारे लिए भी तब समस्या हो जाती है जब फोन का इंटरनेट काम नहीं कर रहा होता और साथ में कैश भी नहीं होता है।

अगर कभी आपके साथ भी ऐसा हुआ या हो गया है तो आपको अब परेशान होने की जरूरत नहीं है। दरअसल, आप बिना इंटरनेट के भी यूपीआई पेमेंट कर सकते हैं। आइए जानते हैं कि कैसे बिना इंटरनेट के यूपीआई पेमेंट (UPI Payment without Internet Process Hindi) की जा सकती है।

How to make UPI payment without Internet in Hindi

  • बिना इंटरनेट के यूपीआई पेमेंट करने के लिए फोन से *99# नंबर डायल करें।
  • इसमें कई सारे ऑप्शन होंगे, जिनमें से 1 को सिलेक्ट करके सेंड पर टैप करें।
  • इसके बाद नंबर टाइप करें और फिर Send पर टैप कर लें।
  • मर्चेंट के यूपीआई खाते से लिंक नंबर को दर्ज करके सेंड कर दें।
  • अब जितनी राशि भेजनी है उतनी दर्ज करें और फिर सेंड पर क्लिक कर दें।
  • इसके बाद पेमेंट करने की जानकारी दें कि आपने पैसे क्यों भेजे हैं।
  • ट्रांजेक्शन पूरा करने के बाद अपने UPI पिन को टाइप करें।

How to disable UPI service with *99#

  • सबसे पहले *99# नंबर डायल करें।
  • इसके बाद 4 पर क्लिक करें।
  • अब नंबर 7 को टाइप करें।
  • इसके बाद UPI से सेंड टू डीरजिस्टर पर टैप करें।
  • इसके लिए 1 नंबर क्लिक कर लें।
Kullu Dussehra 2026 Celebration Kullu Dussehra 2026 Celebration
Aaj Ki Khabrenbest smartphone Indiagadget news todaylatest gadgetsmobile accessories Indianew gadget launch Indiatech gadget review

Join WhatsApp

Join Now