Prajasatta Side Scroll Menu
IEC University Bahra University - Shimla Hills

Netflix Watch History को करना चाहते हैं डिलीट, जानिए तरीका…

Netflix Watch History Delete Process

Netflix Watch History Delete Process: नेटफ्लिक्स का इस्तेमाल आज के समय में ज्यादातर सभी करते हैं। युवाओं के बीच ये प्लेटफॉर्म काफी प्रसिद्ध है। लेटेस्ट फिल्मों या कंटेंट देखने का शौक रखने वाले लोगों के लिए नेटफ्लिक्स एक खास प्लेटफॉर्म बन गया है। अगर आपने नेटफ्लिक्स अकाउंट किसी के साथ शेयर कर रखा है और आप नहीं चाहते कि आपके द्वारा प्लेटफॉर्म पर देखे गए कंटेंट दूसरों को शो हो।

खासतौर पर जब आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ अकाउंट साझा कर रहे हैं, तो आपका देखने का इतिहास मिनटों में डिलीट (How to delete Netflix Viewing History) हो सकता है। बस इसके लिए आपको कुछ स्टेप्स को फॉलो करना होगा।

और पढ़िए –

How to Delete Netflix Watch History in Hindi

  • अपने नेटफ्लिक्स अकाउंट में लॉगइन करें।
  • अकाउंट में मेन्यू ऑप्शन पर टैब करें।
  • इसके बाद अपनी प्रोफाइल सिलेक्ट करें।
  • अब व्यू एक्टिविटी ऑप्शन पर क्लिक करें।
  • यहां पर माय एक्टिविटी पेज ऑप्शन होगा, उस पर क्लिक करें।
  • यहां आप अपनी एक्टिविटी देख सकेंगे।
  • किसी विशेष शीर्षक को हटाने के लिए, शीर्षक के दाईं ओर नो साइन पर टैप करें।
  • इस तरह से नेटफ्लिक्स अकाउंट की वॉचिंग हिस्ट्री डिलीट हो सकेगी।

ऐसे भी कर सकते हैं हिस्ट्री डिलीट

  • नेटफ्लिक्स अकाउंट को ओपन करें।
  • इसके बाद प्राफाइल में जानकर अकाउंट पर क्लिक करें।
  • अब व्यूइंग एक्टिविटी कैटीगरी को सिलेक्ट करें।
  • इसके बाद व्यू ऑप्शन को सिलेक्ट करें।
  • यहां आपको सारे व्यूइंग टाइटल्स शो होंगे।
  • आप टैब करके इन्हें डिलीट कर सकते हैं।

और पढ़िए –

कोई भी टाइटल जिसे आप इस देखने के इतिहास से हटाते हैं, 24 घंटों के अंदर हटा दिया जाएगा। इन टाइटलों को देखने के इतिहास से हटा दिए जाने के बाद, आप उन्हें होम स्क्रीन पर “हाल ही में देखे गए” या “देखना जारी रखें” कैटेगरी में नहीं देखेंगे, जब तक कि आप उन्हें दोबारा नहीं देखना चाहते हैं।

और पढ़िए –

Kullu Dussehra 2026 Celebration Kullu Dussehra 2026 Celebration
Aaj Ki Khabrenbest smartphone Indiagadget news todaylatest gadgetsmobile accessories Indianew gadget launch Indiatech gadget review

Join WhatsApp

Join Now