Prajasatta Side Scroll Menu
IEC University Bahra University - Shimla Hills

Nokia C12 Plus स्पेसिफिकेशन का खुलासा, कीमत होगी 8 हजार से कम

Nokia C12 Plus Price Launch In India

Nokia C12 Plus Price Launch In India: स्मार्टफोन ब्रांड नोकिया ने पिछले महीने अपनी C सीरीज के तहत दो स्मार्टफोन को लॉन्च किया था। इसमें एक Nokia C12 और Nokia C12 Pro शामिल है। अब कंपनी इस सीरीज में एक और नया फोन Nokia C12 Plus को जोड़ने वाला है। नोकिया ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर इस अपकमिंग स्मार्टफोन की माइक्रो-साइट लाइव की है। जिससे इसकी कीमत और स्पेसिफिकेशन्स का खुलासा होता है।

Nokia C12 Plus भारत में क्या होगी कीमत?

कंपनी C12 Plus को भारत में 7,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर लॉन्च करेगी और यह लाइट मिंट, चारकोल और डार्क सियान कलर ऑप्शन में खरीदने के लिए उपलब्ध होगा। हैंडसेट 4000mAh की बैटरी, 6.3 इंच डिस्प्ले सहित कई फीचर्स के साथ दस्तक देगा। चलिए विस्तार से जानते हैं इसके स्पेसफिकेशन्स के बारे में…

ये भी पढ़ेंः 

Nokia C12 Plus: स्पेसिफिकेशन्स

नोकिया के इस डिवाइस में मिलने वाली स्क्रीन की साइज 6.3 इंच का होगा। यह डिस्प्ले एचडी प्लस (720×1520 पिक्सेल) रिजॉल्यूशन और वॉटरड्रॉप नॉच के साथ आएगा। फोटोग्राफी के लिए फोन में 8 मेगापिक्सल का रियर कैमरा और सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए कंपनी की ओर से 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा होगा।

फोन को पावर देने के लिए कंपनी की ओर से इसमें 4000mAh की बैटरी होगी। चार्जिंग और डेटा ट्रांसफर के लिए इसमें एक माइक्रो-यूएसबी पोर्ट मिलेगा। यह नैनो सिम कार्ड सपोर्ट और 3.5 एमएम ऑडियो जैक सपोर्ट के साथ आएगा। कनेक्टिविटी फीचर्स के तौर पर नोकिया के इस डिवाइस में वाईफाई 802.11 b/g/n और ब्लूटूथ 5.2 को सपोर्ट मिलेगा।

ये भी पढ़ेंः 

ऑक्टा-कोर UniSoC प्रोसेसर से लैस होगा और इसमें 2GB रैम और 32GB का इंटरनल स्टोरेज मिलेगा। हैंडसेट एंड्रॉयड 12 (गो एडिशन) के साथ प्री-लोडेड आएगा। इसके इंटरनल स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से 256GB तक बढ़ाया जा सकेगा।

हालांकि, कंपनी ने अभी ये खुलासा नहीं किया है कि नोकिया सी 13 प्लस को भारतीय बाजार में कब तक लॉन्च किया जाएगा। लेकिन संभावना है कि फोन जल्द ही भारत में दस्तक देगा।

Kullu Dussehra 2026 Celebration Kullu Dussehra 2026 Celebration
Aaj Ki Khabrenbest smartphone Indiagadget news todaylatest gadgetsmobile accessories Indianew gadget launch Indiatech gadget review

Join WhatsApp

Join Now