Prajasatta Side Scroll Menu
IEC University Bahra University - Shimla Hills

Nokia का बजट फ्रेंडली Smartphone चोरी-चुपके लॉन्च, जानिए कीमत और खासियत

Nokia C12 Launch Price

Nokia C12 Smartphone Launch Date Price India: स्मार्टफोन बाजार में कई बजट फ्रेंडली फोन पेश किए जा रहे हैं। इनमें नोकिया पीछे रहे, ऐसा तो हो नहीं सकता है। इसलिए कंपनी ने भी इस सेगमेंट का हिस्सा लेते हुए अपना एक बजट फ्रेंडली स्मार्टफोन (Nokia Budget Smartphone) लॉन्च कर दिया है।

साल 2021 में लॉन्च हुए नोकिया 10 का सीक्वल नोकिया 12 स्मार्टफोन पेश कर दिया गया है। डिजाइन और फीचर्स के मामले में फोन बेहतरीन है। ये स्मार्टफोन सी सीरीज का सबसे सस्ता फोन है। आइए नोकिया सी12 स्मार्टफोन के बारे में जानते हैं।

Nokia C12 Specifications

नोकिया सी12 की खासियत की अगर बात करें तो इसमें 6.3 इंच का LCD HD+ रिजॉल्यूशन का डिस्प्ले है। ये फोन Unisoc SC9863A1 द्वारा संचालित होगा, जो 2GB रैम के साथ 2 गीगाहर्ट्ज़ वर्चुअल रैम का सपोर्ट मिलता है। इसमें कुल 4GB तक RAM पाया जा सकता है। जबकि, स्टोरेज 64GB तक मिलेगा। स्टोरेज बढ़ाने के लिए फोन में माइक्रोएसडी स्लॉट नहीं दिया गया है। इसमें 8 Cortex-A55 कोर और PowerVR IMG 8322 GPU मौजूद है।

 Nokia C12 Price

नोकिया सी12 स्मार्टफोन का सिंगल कॉन्फिगरेशन पेश किया गया है। इसके 2 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वैरिएंट की कीमत 10,500 रुपये है। फिलहाल नोकिया सी12 को सिर्फ ऑस्ट्रिया और जर्मनी में लॉन्च किया गया है। हालांकि, जल्द ही फोन को अन्य देशों में भी लॉन्च कर दिया जाएगा।

Nokia C12 Camera and Battery

नोकिया सी12 के कैमरे की बात करें तो इसके पीछे की तरफ सिंगल कैमरा दिया गया है। इसमें 8 मेगापिक्सल का कैमरा और फ्लैश LED है। इसमें नाइट और पोर्ट्रेट मोड फीचर्स दिए गए हैं। फोन के फ्रंट में 5 मेगापिक्सल का कैमरा है। बैटरी की बात करें तो नोकिया C12 में 3000mAh की बैटरी है जो 5W चार्जिंग सपोर्ट के साथ आती है। फुल चार्जिंग पर फोन 1 दिन तक चलाया जा सकता है। फोन में 4G, वाई-फाई और ब्लूटूथ 5.2 का कनेक्टिविटी फीचर शामिल है।

Kullu Dussehra 2026 Celebration Kullu Dussehra 2026 Celebration
Aaj Ki Khabrenbest smartphone Indiagadget news todaylatest gadgetsmobile accessories Indianew gadget launch Indiatech gadget review

Join WhatsApp

Join Now