Prajasatta Side Scroll Menu

OnePlus Nord Buds 2 की आज से बिक्री शुरू, जानें कीमत, ऑफर्स और स्पेसिफिकेशन्स

OnePlus Nord Buds 2 Launch Price Sale: वनप्लस का लेटेस्ट नॉर्ड बड्स 2 ट्रूली वायरलेस ईयरबड्स आज यानी 11 अप्रैल को बिक्री के लिए उपलब्ध किया जाएगा। दोपहर 12 बजे से इच्छुक वनप्लस नॉर्ड बड्स 2 टीडब्ल्यूएस ईयरबड्स को खरीद सकेंगे। आइए वनप्लस नॉर्ड बड्स 2 की कीमत, उपलब्धता और खासियत के बारे में जानते हैं।

OnePlus Nord Buds 2 TWS Earbuds Price in India

भारत में 4 अप्रैल को वनप्लस नॉर्ड बड्स 2 टीडब्ल्यूएस ईयरबड्स लॉन्च हुआ था, जिसकी बिक्री आज से ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर दोपहर 12 बजे शुरू हो जाएगी। कीमत की बात करें तो वनप्लस नॉर्ड बड्स 2 मूल वनप्लस नॉर्ड बड्स का उत्तराधिकारी हैं। लेटेस्ट वनप्लस नॉर्ड बड्स 2 की कीमत 2,999 रुपये है। इसके दो कलर वेरिएंट- थंडर ग्रे और लाइटनिंग व्हाइट है।

इसे भी पढ़ें:  WhatsApp कर रहा है नए प्राइवेट न्यूज़लेटर टूल पर काम, जानें कैसे यूजफुल होगा ये फीचर?
और पढ़िए –  

OnePlus Nord Buds 2 Sale Offers & Availability

वनप्लस नॉर्ड बड्स 2 को वनप्लस की आधिकारिक साइट (OnePlus.in) पर उपबलब्ध किया जाएगा। इच्छुक खरीदार अमेजन इंडिया (Amazon India), मिंत्रा (Myntra), फ्लिपकार्ट (Flipkart), OnePlus Store ऐप समेत अन्य स्टोर्स से भी नॉर्ड बड्स 2 को खरीद सकते हैं। खरीदारों को आईसीआईसीआई बैंक क्रेडिट कार्ड, ईएमआई और नेट-बैंकिंग के जरिए 200 रुपये का इंस्टेंट डिस्काउंट मिल सकेगा।

इसे भी पढ़ें:  Whatsapp पर नोटिफिकेशन से ब्लॉक किए जा सकेंगे अनजाने नंबर

OnePlus Nord Buds 2 Specifications

वनप्लस नॉर्ड बड्स 2 ईयरबड्स 12.4 मिमी डायनेमिक ड्राइवर्स और टाइटनाइज्ड वाइब्रेटिंग डायफ्राम के साथ है। इसमें 25 डीबी तक एक्टिव नॉइस कैंसिलेशन (एएनसी), डुअल-माइक डिजाइन और IP55 डस्ट-वाटर-रेसिस्टेंट रेटिंग भी है।

बैटरी की बात करें तो चार्जिंग केस 480mAh बैटरी के साथ आता है जबकि प्रत्येक बड 41mAh बैटरी के साथ आता है। बड्स और केस ANC चालू होने पर 27 घंटे तक और ANC चालू रहने पर 36 घंटे तक का प्लेबैक समय प्रदान करते हैं। ये सिर्फ 10 मिनट की चार्जिंग के बाद एएनसी बंद होने पर 5 घंटे तक चल सकते हैं।

और पढ़िए –

इसके अलावा ईयरबड्स में डॉल्बी एटमॉस, वनप्लस फास्ट पेयर, बिल्ट-इन डायराक ऑडियो ट्यूनर और साउंड मास्टर इक्वलाइजर जैसाे एडवांस ऑडियो फीचर्स हैं।

इसे भी पढ़ें:  Airtel, Jio और Vi की उड़ी नींद! बीएसएनएल लाया 50 रुपये से कम में 3 धांसू प्लान, जानिए
और पढ़िए –
Kasauli International Public School, Sanwara (Shimla Hills)
Aaj Ki Khabren best smartphone India gadget news today Gadgets Update latest gadgets mobile accessories India new gadget launch India tech gadget review

Join WhatsApp

Join Now