Prajasatta Side Scroll Menu
IEC University Bahra University - Shimla Hills

Oppo Reno 8T 5G की सामने आईं कई डिटेल्स, जानें फीचर्स और कीमत

Oppo Reno 8T 5G

Oppo Reno 8T 5G Smartphone Launch Date India: ओप्पो का नया स्मार्टफोन ओप्पो रेनो 8 सीरीज का विस्तार करते हुए कंपनी रेनो 8टी को पेश करने वाली है। जल्द ही ओप्पो रेनो 8टी 5जी को भारत में लॉन्च किया जा सकता है। पिछले कुछ समय से फोन की कई लीक और अफवाहें सामने आ रही हैं। इस बार ओप्पो रेनो 8टी 5जी की कीमत के अलावा स्पेसिफिकेशन्स की डिटेल्स सामने आई है।

Oppo Reno 8T 5G Specifications (Expected)

ओप्पो रेनो 8T में 6.43-इंच का FHD + AMOLED  डिस्प्ले है जिसमें 90Hz रिफ्रेश रेट और अंडर-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट स्कैनर होने की संभावना है। एक टिप्स्टर ने Oppo Reno 8T के लिए भी OS साझा किया है। यह कथित तौर पर Android 13-आधारित ColorOS 13 पर चलेगा। ये फोन स्नैपड्रैगन 695 SoC द्वारा संचालित किया जा सकता है।

Oppo Reno 8T 5G Launch Date Price (Expected)

कुछ दिन पहले ओप्पो रेनो 8T की कीमत और लॉन्च डेट की डिटेल्स टिप्सटर मुकुल शर्मा की ओर से लीक की गई थी। बताया जा रहा है कि आगामी स्मार्टफोन फरवरी के पहले सप्ताह में भारत में लॉन्च हो सकता है। जबकि, इसकी कीमत लगभग 32,000 रुपये तक होने की संभावना है। इसमें 8GB और 256GB स्टोरेज होने की संभावना है।

Oppo Reno 8T Camera and Battery (Expected)

कैमरे की बात करें तो इसमें 5000 एमएएच की बैटरी होगी, सुपरवूक 33W चार्जिंग को सपोर्ट करेगी। एक लीक में बताया गया है कि फोन में 100 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा होगा। इसके बैक में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। 100-मेगापिक्सल का मुख्य कैमरे होने के अलावा 2-2 मेगापिक्सल के अन्य दो कैमरे होंगे। फोन में 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा होगा।

अन्य खासियत की बात करें तो रिपोर्ट के अनुसार फोन को वाटर रेजिस्टेंस के लिए IPX54 रेटिंग मिलेगी। इसके 4जी वैरिएंट में फॉक्स लैदर बैक मिलने की संभावना है। इसका डिजाइन फ्लैट स्क्रीन और टॉप लेफ्ट कॉर्नर में होल-पंच स्लॉट के साथ होगा।

Kullu Dussehra 2026 Celebration Kullu Dussehra 2026 Celebration
Aaj Ki Khabrenbest smartphone Indiagadget news todaylatest gadgetsmobile accessories Indianew gadget launch Indiatech gadget review

Join WhatsApp

Join Now