Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

Paytm UPI Lite यूजर्स के लिए लाइव, बिना पिन और इंटरनेट के भेजें पैसे! जानिए कैसे?

Published on: 20 February 2023
Paytm Share Crash

Paytm UPI Lite App in India: पेटीएम पेमेंट्स बैंक ने यूपीआई लाइट फीचर को यूजर्स के लिए लाइव कर दिया है। इस फीचर के आने के बाद आपको कम रकमों का भुगतान करते समय अपना पिन दर्ज करने की जरूरत नहीं होगी।

इस फीचर के जरिए आप अपना पिन डाले बिना 200 रुपये तक का ट्रांजैक्शन कर सकते हैं। खैर फीचर तो आ गया लेकिन अब जानिए इसका इस्तेमाल कैसे करना है और इस ऑप्शन को कैसे ऑन करना है। बता दें कि पेटीएम पेमेंट बैंक पहला ऐसा निजी बैंक है जो लोगों को ये फीचर प्रदान कर रहा है।

How to setup Paytm UPI Lite?

  •  मोबाइल फोन पर पेटीएम ऐप खोलें।
  • अब ऊपर लेफ्ट में दिख रहे 3 डॉट्स पर क्लिक करें।
  • यहां आपकी प्रोफाइल खुल जाएगी।
  • अब नीचे स्क्रॉल करें और UPI & Payment Setting पर क्लिक करें।
  • यहां आपको यूपीआई लाइट का विकल्प दिखाई देगा, जिसे चुन लें।
  • अब यूपीआई लाइट के लिए बैंक अकाउंट को सिलेक्ट करें।
  • फिर आपको पेटीएम यूपीआई लाइट में पैसे ऐड करने होंगे।
  • अब MPIN दर्ज करें और UPI लाइट खाते को मान्य करें।

जब आपका खाता मान्य हो जाता है, तो आप अगला भुगतान करते समय इस विकल्प का चयन करते ही बिना पिन डाले भुगतान कर सकेंगे।

बिना इंटरनेट के भी कर सकेंगे भुगतान

पेटीएम यूपीआई लाइट फीचर के जरिए आप एक बार में अधिकतम 200 रुपये तक का लेन-देन कर सकते हैं और पूरे दिन अपने पेटीएम यूपीआई लाइट वॉलेट में 4,000 रुपये जोड़ सकते हैं। आपको बता दें कि यूपीआई लाइट के जरिए आप ऑफलाइन मोड में भी 200 रुपये तक का पेमेंट कर सकते हैं। यूपीआई लाइट को नेशनल पेमेंट कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया द्वारा डिजाइन किया गया है, जिसे पिछले साल आरबीआई ने लॉन्च किया था।

पेटीएम से 1 दिन में कितने रुपये ट्रांसफर किए जा सकते हैं?

पेटीएम यूपीआई के जरिए आप एक दिन में 1 लाख रुपये तक ट्रांसफर कर सकते हैं। आप इतने रुपये एक बार में ट्रांसफर कर सकते हैं या अलग-अलग टुकड़ों में एक लाख का भुगतान कर सकते हैं।

Aaj Ki Khabrenbest smartphone Indiagadget news todaylatest gadgetsmobile accessories Indianew gadget launch Indiatech gadget review

Join WhatsApp

Join Now