Prajasatta Side Scroll Menu
IEC University Bahra University - Shimla Hills

POCO C51 की 10 अप्रैल से बिक्री शुरू, मिलेगी इतने रुपये तक की छूट

POCO C51 Smartphone

POCO C51 Smartphone Sale Date: भारत में पोको का नया स्मार्टफोन पोको सी51 लॉन्च हो गया है। फ्लिपकार्ट के माध्यम से पोको सी51 फोन 7 अप्रैल को लॉन्च किया गया है। 10 हजार रुपये से कम का ये स्मार्टफोन 10 अप्रैल 2023 से बिक्री के लिए उपलब्ध किया जाएगा।

इस दौरान फोन पर कई ऑफर्स भी मिलेंगे जिससे इसकी कीमत कम हो सकती है। आइए पोको सी51 की कीमत, ऑफर्स, उपलब्धता और खासियत के बारे में जानते हैं।

POCO C51 Sale Date and Offer in Flipkart

पोको सी51 की पहली बिक्री 10 अप्रैल 2023 से फ्लिपकार्ट और कंपनी के आधिकारिक वेबसाइट पर शुरू है। पहली बिक्री के दौरान पोका का सी51 स्मार्टफोन 7,799 रुपये के साथ खरीदा जा सकता है। हालांकि, कंपनी ने फोन का 4GB रैम और 64GB इंटरनल स्टोरेज 9,999 रुपये में पेश किया है।

POCO C51 Launch Price Sale & Offers

लॉन्च डे प्राइज के तहत पोको सी51 को 7,799 रुपये में बेचा जाएगा। जबकि, फ्लिपकार्ट पर फोन को 8,849 रुपये में लिस्ट कर दिया गया है। हालांकि, अभी सिर्फ फोन को लिस्ट किया गया है। ऑर्डर करने के लिए 10 अप्रैल को 12 बजे से सुविधा मिलेगी।

POCO C51 Price Discounts & Banlk Offers

फ्लिपकार्ट पर पोको सी51 की लिस्ट के मुताबिक 4GB रैम और 64GB स्टोरेज को 9,999 रुपये की जगह 8,849 रुपये में लिस्ट किया गया है। इसकी कीमत पर सीधा 1500 रुपये का डिस्काउंट मिल रहा है। जबिक, बैंक ऑफर्स के जरिए फोन को 10 प्रतिशत छूट के साथ खरीदा जा सकता है। इस तरह से आपके लिए फोन की कीमत और भी ज्यादा कम हो सकती है।

POCO C51 Smartphone Specifications

पोको सी51 में 6.52 इंच का एचडी + आईपीएस एलसीडी डिस्प्ले है, जो 1600×720 पिक्सल रिज़ॉल्यूशन के साथ है।Android Go Edition पर आधारित ये फोन मीडियाटेक हीलियो जी36 प्रोसेसर के साथ है, जिसे 64GB की इनबिल्ट स्टोरेज 4 जीबी रैम के साथ जोड़ा गया है। इसमें 7जीबी टर्बो रैम फ़ंक्शन शामिल है।

बैटरी की बात करें तो फोन में 5000mAh की बैटरी है। ये माइक्रो-यूएसबी के जरिए चार्ज होती है। इसमें पोर्टनॉन-रिमूवेबल बैटरी सपोर्ट मिलता है। फोन में डुअल रियर कैमरा है जो 8-मेगापिक्सल के प्राइमरी कैमरा के साथ है। इसमें 5MP का फ्रंट कैमरा है।

Kullu Dussehra 2026 Celebration Kullu Dussehra 2026 Celebration
Aaj Ki Khabrenbest smartphone Indiagadget news todayGadgets Updatelatest gadgetsmobile accessories Indianew gadget launch Indiatech gadget review

Join WhatsApp

Join Now