Prajasatta Side Scroll Menu
IEC University Bahra University - Shimla Hills

Probuds N31 Neckband लॉन्च, कम कीमत में मिले शानदार फीचर्स!

Probuds N31 Neckband 1 1

Probuds N31 Neckband Launch Price India: प्रोबड्स ने अपने पोर्टफोलियो का विस्तार करते हुए एक किफायती नेकबैंड को लॉन्च किया है। कंपनी की ओर से एन31 नेकबैंड को टैगलाइन “स्ले द लिमिट्स” के तहत लॉन्च किया गया। दावा है कि सिंगल चार्जिंग पर ये 45 घंटों से ज्यादा का प्लेटाइम सपोर्ट करता है। इसके अलावा नेकबैंड में कई तरह के शानदार फीचर्स भी शामिल हैं। आइए आपको प्रोबड्स एन31 नेकबैंड के बारे में विस्तार से जानते हैं।

Probuds N31 Neckband Price in India 

भारत में प्रोबड्स एन31 नेकबैंड को केवल 999 रुपये में लॉन्च किया गया है। ये एक किफायती नेकबैंड है जो स्टाइल लुक के साथ पेश किया गया है। इसके तीन कलर ऑप्शन्स- वाइल्ड रेड, पैंथर ब्लैक और फायरफ्लाई ग्रीन कलर भी उपलब्ध हैं।

Probuds N31 Neckband Sale & Availability in India

बात करें उपलब्धता की तो एन31 नेकबैंड की बिक्री 12 अप्रैल 2023 से शुरू होगी। इस दिन से आप नेकबैंड को खरीद सकेंगे। इच्छुक ग्राहक N31 नेकबैंड को Lava Mobiles के ऑनलाइन स्टोर और Amazon की आधिकारिक वेबसाइट से नेकबैंड को खरीद सकते हैं।

Probuds N31 Specifications

प्रोबड्स एन31 नेकबैंड में इमर्सिव हाई बास साउंड आउटपुट, डुअल डिवाइस पेयरिंग, डेडिकेटेड प्रो-गेम मोड और 10mm डायनामिक ड्राइवर्स प्रदान करता है।

280 mAh की बड़ी बैटरी है जो 45+ घंटे का प्लेटाइम, ENC (एनवायरनमेंट नॉइज़ कैंसिलेशन) और एक प्रो-गेम मोड प्रदान करती है जो 60ms तक की लेटेंसी प्रदान करती है। इसके अलावा ये टाइप सी फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करता है। दावा है कि सिर्फ 10 मिनट की चार्जिंग में इसका इस्तेमाल 12 घंटे तक किया जा सकता है।

ऐसे मिल सकेगा प्रोबड्स एन31 मुफ्त

प्रोबड्स ने N31 डेयर 2 कंपेयर चैलेंज भी पेश किया है, जिसमें उपभोक्ता 1000 रुपये से कम में सुविधाओं और क्षमताओं के मामले में एक बेहतर नेकबैंड पाने की स्थिति में N31 मुफ्त में प्राप्त कर सकते हैं। प्रतियोगिता के बारे में अधिक जानने के लिए आप कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट पर जा सकते हैं।

Kullu Dussehra 2026 Celebration Kullu Dussehra 2026 Celebration
Aaj Ki Khabrenbest smartphone Indiagadget news todaylatest gadgetsmobile accessories Indianew gadget launch Indiatech gadget review

Join WhatsApp

Join Now