Prajasatta Side Scroll Menu

Realme 10 की भारत में एंट्री, मिलेगा 33W SuperVOOC फास्ट चार्जिंग…

Realme 10 Smartphone

Realme 10 Smartphone Launch India: रियलमी ने अपना लेटेस्ट स्मार्टफोन भारतीय बाजार में उतार दिया है, जोकि एक लेटेस्ट बजट 4G स्मार्टफोन ऑक्टा-कोर MediaTek Helio G99 SoC के साथ है। भारत में रियलमी 10 को 9 जनवरी, सोमवार को लॉन्च किया गया है। फोन में तगड़ी बैटरी और फीचर्स का सपोर्ट है। इसकी शुरुआती कीमत 14000 रुपये है। फोन के दो वैरिएंट्स पेश किए गए हैं। आइए रियलमी 10 स्मार्टफोन की कीमत, बिक्री तिथि और खासियत के बारे में विस्तार से जानते हैं।

Realme 10 Launch Price in India

भारत में रीयलमी 10 का दो वैरिएंट लॉन्च हुआ है। इसके बेस 4GB रैम + 64GB स्टोरेज मॉडल की कीमत 13,999 रुपये है, जिसकी कीमत पर पहली बिक्री के दौरान 1,000 रुपये का विशेष डिस्काउंट मिलेगा। वहीं, इसके 8GB रैम + 128GB स्टोरेज की कीमत 16,999 रुपये है।

इसे भी पढ़ें:  iQOO Z7 बना इस साल का सबसे ज्यादा बिकने वाला फोन

Realme 10 Availability & Sale in India

फोन के क्लैश व्हाइट और रश ब्लैक कलर ऑप्शन्स हैं। आप रियलमी 10 को कंपनी की आधिकारिक बेवसाइट और फ्लिपकार्ट से खरीद सकेंगे। इन दोनों प्लेटफॉर्म पर रियलमी 10 की पहली बिक्री 15 जनवरी, 2022 से 12 बजे शुरू होगी।

इसे भी पढ़ें:  ये हैं सबसे सस्ते रिचार्ज प्लान, नंबर चालू रखने के लिए बेस्ट! जानिए

Realme 10 Specifications

रियलमी 10 में 6.4 इंच का फुल-एचडी+ सुपर एमोलेड डिस्प्ले है, जो 90 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट, 360 हर्ट्ज़ के टच सैंपलिंग रेट और 1,000 निट्स की पीक ब्राइटनेस के साथ है। इसकी डिस्प्ले गोरिल्ला ग्लास 5 प्रोटेक्शन के साथ आती है। फोन में MediaTek Helio G99 SoC प्रसोसेर है, जो 8GB LPDDR4x RAM और 128GB तक UFS 2.2 स्टोरेज के साथ है। स्टोरेज बढ़ाने के लिए फोन में 1TB तक का माइक्रोएसडी कार्ड सपोर्ट है।

Realme 10 Battery and Camera

रीयलमे 10 में 5,000mAh की बैटरी है जो सिर्फ 28 मिनट के चार्जिंग में 50 प्रतिशत तक बैटरी बैकअप देने का दावा करती है। फोन की बैटरी 33W SuperVOOC फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ है।

इसे भी पढ़ें:  इन बजट स्पीकर्स से होली पार्टी करें दुगनी मजेदार!

कैमरे की बात करें तो इसमें डुअल रियर कैमरा सेटअप है। इसमें 50 मेगापिक्सल का मुख्य कैमरा और 2 मेगापिक्सल मोनोक्रोम सेंसर शामिल है। फोन में टॉप-लेफ्ट कॉर्नर में 16-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा भी है। इस फोन में अल्ट्रा बूम स्पीकर्स हैं जो 200 प्रतिशत तक वॉल्यूम पर ऑडियो प्ले कर सकता है। फोन का वजन करीब 178 ग्राम है।

Kasauli International Public School, Sanwara (Shimla Hills)
Aaj Ki Khabren best smartphone India gadget news today latest gadgets mobile accessories India new gadget launch India tech gadget review

Join WhatsApp

Join Now