Prajasatta Side Scroll Menu
IEC University Bahra University - Shimla Hills

Realme Narzo N55 इस दिन होगा लॉन्च, जानिए कितनी हो सकती है कीमत?

Realme Narzo N55 Launch Date In India

Realme Narzo N55 Launch Date Price in India: जब बात आती है सस्ते और एक अच्छे स्मार्टफोन की तो ज्यादातर ग्राहक रियलमी की ओर अपनी नजर टिका लेते हैं। पिछले कुछ साल से रियलमी ने भारतीय ग्राहकों के बीच अपनी एक अच्छी खासी पकड़ बना ली है। इसे बनाए रखने के लिए कंपनी एक से बढ़कर एक फीचर्स के साथ फोन लाने की तैयारी में है।

रियलमी के आगामी स्मार्टफोन लिस्ट में नार्जो एन55 का नाम शामिल है, जिसकी लॉन्च डेट की पुष्टि हो गई है। ब्रांड ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के माध्यम से इसकी लॉन्चिंग को कंफर्म किया है। आइए इसके बारे में जानते हैं।

Realme Narzo N55 Launch Date in India

कंपनी अगले हफ्ते 12 अप्रैल को दोपहर 12 बजे एक इवेंट में Narzo N55 को लॉन्च करने के लिए पूरी तरह तैयार है। उम्मीद की जा सकती है कि फोन के बारे में लॉन्च से पहले ही कुछ डिटेल्स भी सामने आ जाएं। इसके कलर ऑप्शन्स में ब्लैक और ब्लू हो सकते हैं।

हालांकि, अगर उपलब्धता की बात करें तो फोन का टीजर ई-कॉमर्स वेबसाइट Amazon पर देखा जा चुका है। ऐसे में ये तो तय है कि फोन को बिक्री के लिए भी अमेजन पर उपलब्ध किया जाएगा।

Realme Narzo N55 Features

रियलमी नार्जो एन55 में पीछे की तरफ डुअल कैमरा सेटअप शामिल होगा। फ्रंट में पंच-होल डिस्प्ले डिजाइन हो सकता है। रियलमी 30W फास्ट चार्जिंग और एक शक्तिशाली मिड-रेंज चिप के साथ लाने वाला किफायती फोन लॉन्च करने वाला पहला ब्रांड था।

कंपनी ने अब तक नार्जो सीरीज में रियलमी नार्जो 30 (Realme Narzo 30) और रियलमी नार्जो एन50 (Realme Narzo 50) लॉन्च किया है। अगर आप सस्ता स्मार्टफोन खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो इस फोन के फीचर्स पर नजर डाल सकते हैं।

Kullu Dussehra 2026 Celebration Kullu Dussehra 2026 Celebration
Aaj Ki Khabrenbest smartphone Indiagadget news todayGadgets Updatelatest gadgetsmobile accessories Indianew gadget launch Indiatech gadget review

Join WhatsApp

Join Now