Prajasatta Side Scroll Menu
IEC University Bahra University - Shimla Hills Kullu Dussehra 2026 Celebration

रेडमी लाया 12 हजार से कम कीमत का स्मार्टफोन, जानें फीचर्स

Redmi 12C 1

Redmi 12C Launched: अगर आप बजट स्मार्टफोन का इंतजार कर रहे हैं तो आपको जल्द ही Redmi का नया फोन देखने को मिल सकता है। कंपनी ने Redmi 12C लॉन्च किया है, जो भारत में Redmi A1 सीरीज से काफी मिलता-जुलता है। यह स्मार्टफोन एंट्री लेवल बजट वाले यूजर्स के लिए पेश किया गया है, जिसमें 50MP का रियर कैमरा दिया गया है।

Redmi 12C Price & Availability

Kullu Dussehra 2026 Celebration

कंपनी ने रेडमी 12सी को फिलहाल चीनी मार्केट में लॉन्च किया है। फोन तीन कॉन्फ़िगरेशन में आता है। हैंडसेट का बेस वेरिएंट 4GB रैम + 64GB स्टोरेज के साथ आता है, जिसकी कीमत 699 युआन (करीब 8,400 रुपये) है। वहीं, इसके 4GB रैम + 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 799 युआन (करीब 9,600 रुपये) है।

हैंडसेट का टॉप वेरिएंट 6GB रैम + 128GB स्टोरेज के साथ आता है। इसकी कीमत 899 युआन (करीब 10,800 रुपये) है। स्मार्टफोन को शैडो ब्लैक, मिंट ग्रीन, सी ब्लू और लेवेंडर कलर ऑप्शन में लॉन्च किया गया है। यह फोन भारत में कब तक आएगा फिलहाल इसकी जानकारी नहीं है।

Redmi 12C Specifications

रेडमी 12सी में 6.71-इंच की HD+ डिस्प्ले है, जिसमें 1650×720 पिक्सल रेज्योलूशन की स्क्रीन है। इसके रियर पैनल पर फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। इसके अलावा नॉन-स्लीप टैक्स्चर और डायगनॉल स्ट्राइप्स भी मौजूद है। फोन में ऑक्टा-कोर Helio G85 प्रोसेसर और Mali-G52 MP2 GPU है।

अन्य फीचर्स की बात करें तो इसमें 4G, microUSB पोर्ट, एक microSD स्लॉट और एक 3.5mm हेडफोन का जैक मिलता है। ये फोन Android 12 बेस्ड MIUI 13 पर चलता है। इसमें 6GB तक रैम और 128GB तक स्टोरेज ऑप्शन है। 512GB तक स्टोरेज बढ़ाने के लिए माइक्रोएसडी कार्ड का यूज किया जा सकता है।

Redmi 12C Camera & Battery

रेडमी 12सी में डुअल रियर कैमरा सेटअप है। इसमें 50-मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और एलईडी फ्लैश लाइट के साथ है। फोन के फ्रंट में 5 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा है। बैटरी की बात करें तो इसमें 5000mAh की बैटरी है, जो 10W चार्जिंग को सपोर्ट करती है।

 

Aaj Ki Khabrenbest smartphone Indiagadget news todaylatest gadgetsmobile accessories Indianew gadget launch Indiatech gadget review

Join WhatsApp

Join Now