Prajasatta Side Scroll Menu
IEC University Bahra University - Shimla Hills

Redmi 12C और Redmi Note 12 पर बंपर छूट! सिर्फ इतने रुपये में खरीद सकेंगे फोन

Redmi 12C And Redmi Note 12 Sale

Redmi 12C and Redmi Note 12: हाल ही में दिग्गज चीन निर्माता कंपनी शाओमी ने भारतीय बाजार में अपन दो बजट फ्रेंडली स्मार्टफोन को लॉन्च किया था, जिसकी बिक्री अब शुरू हो चुकी है। फ्लिपकार्ट के माध्यम से रेडमी 12सी और रेडमी नोट 12 की बिक्री शुरू कर दी गई है।

दोनों स्मार्टफोन ऑफर्स के जरिए असल कीमत से कम में खरीदे जा सकते हैं। अगर आप भी रेडमी का लेटेस्ट फोन खरीदने की सोच रहे हैं तो आइए आपको रेडमी 12सी और रेडमी नोट 12 पर मिलने वाली ऑफर्स के बारे में जानते हैं।

Redmi 12C Price in India

रेडमी 12C स्मार्टफोन के 6GB रैम और 128GB इंटरनल स्टोरेज की कीमत 10,999 रुपये है। जबकि, इसके 4GB रैम और 64GB इंटरनल स्टोरेज की कीमत 8,999 रुपये है। ऑफर्स के जरिए फोन को इससे भी कम कीमत में खरीदा जा सकता है।

Redmi Note 12 Price in India

रेडमी नोट 12 के 6GB रैम और 128GB इंटरनल स्टोरेज की कीमत 16,999 रुपये है, जबकि 6GB रैम और 64GB इंटरनल स्टोरेज की कीमत 14,999 रुपये है। फोन पर बैंक ऑफर दिया जा रहा है जिससे इसकी कीमत कम हो सकती है।

Redmi 12C and Redmi Note 12 Offers

ICICI बैंक के क्रेडिट कार्ड  का इस्तेमाल करके 1 हजार रुपये का इंस्टेंट डिस्काउंट मिल रहा है। इसके अलावा अन्य कार्ड से पेमेंट करने पर भी छूट का लाभ मिल सकता है।

आप चाहें तो एक्सचेंज बोनस से भी सस्ते में फोन खरीद सकते हैं। रेडमी या शाओमी के फोन को एक्सचेंज करने पर 1,500 रुपये का एक्सचेंज डिस्काउंट मिलेगा, जबकि अन्य ब्रांड्स के स्मार्टफोन को एक्सचेंज करने पर 1 हजार रुपये का डिस्काउंट का लाभ मिलेगा।

Kullu Dussehra 2026 Celebration Kullu Dussehra 2026 Celebration
Aaj Ki Khabrenbest smartphone Indiagadget news todayGadgets Updatelatest gadgetsmobile accessories Indianew gadget launch Indiatech gadget review

Join WhatsApp

Join Now