Prajasatta Side Scroll Menu

Redmi Note 12 Turbo ने तोड़ा 3 साल पुराना रिकॉर्ड

Redmi Note 12 Turbo 3

Redmi Note 12 Turbo: स्मार्टफोन ब्रांड रेडमी ने 28 मार्च को चीन में अपने नए फोन Redmi Note 12 Turbo को लॉन्च किया है। इसकी पहली सेल 30 मार्च से शुरू हुई। अब कंपनी ने इसकी पहली सेल रिपोर्ट जारी की है। रिपोर्ट में कहा गया है कि यह देश के तीन प्रमुख ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म के 2,000-3,000 युआन प्राइस सेगमेंट में सबसे ज्यादा बिकने वाला मॉडल बन गया है।

Redmi Note 12 Turbo पर फिदा हुए लोग

कंपनी ने बताया कि बिक्री के लिए उपलब्ध होने के पांच मिनट के अंदर रेडमी नोट 12 टर्बो ने 2019 का पूरे दिन की बिक्री का रिकॉर्ड तोड़ दिया और साल के सबसे लोकप्रिय मॉडलों में से एक बन गया। नोट 12 टर्बो कम कीमत और शानदार डिजाइन के साथ आता है। चलिए इसकी कीमत और स्पेसिफिकेशन्स पर एक नजर डालते हैं।

इसे भी पढ़ें:  Instagram Reels से आप भी कमा सकते हैं लाखों रुपये! जानें ये जरूरी बातें…

Image

Redmi Note 12 Turbo: सभी वेरिएंट की कीमत

रेडमी नोट 12 टर्बो को कई वेरिएंट में पेश किया गया है। कीमत पर नजर डालें तो इसमें 8 जीबी रैम + 256 जीबी स्टोरेज के लिए 1,999 युआन (~$290), 12 जीबी रैम + 256 जीबी स्टोरेज के लिए 2,199 युआन (~$320), 12 जीबी रैम + 512 जीबी स्टोरेज के लिए 2,399 युआन (~ $ 350) और 16 जीबी रैम + 1 टीबी स्टोरेज के लिए 2,799 युआन (~ $ 405) रखी गई है।

इसे भी पढ़ें:  Vivo T5 Pro 5G Launch Date in India: भारत में धूम मचाने आ रहा Vivo T5 Pro 5G, 9020mAh बैटरी के साथ स्लिम फोन, जानें फीचर्स और कीमत

Redmi Note 12 Turbo: स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स

रेडमी के इस स्मार्टफोन में 2400 x 1080 पिक्सल रिजॉल्यूशन के साथ 6.67-इंच की OLED स्ट्रेट स्क्रीन दी गई है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। अंडर-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट स्कैनर से लैस यह डिवाइस MIUI 14-आधारित Android 13 पर काम करता है।

Redmi Note 12 Turbo specs

फोटोग्राफी के लिए रेडमी ने अपने इस नए स्मार्टफोन में तीन कैमरे ऑफर कर रही है। इसमें 64 मेगापिक्सल का मेन कैमरा शामिल है। साथ ही सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलता है। फोन को पावर देने के लिए इसमें 67W फास्ट चार्जिंग के साथ 5,000mAh की बैटरी दी गई है।

इसे भी पढ़ें:  Infinix Hot 30 भारत में इस दिन होगा लॉन्च, जानें कीमत-फीचर्स

कहा जा रहा है कि रेडमी नोट 12 टर्बो चीन के बाजार बाजारों में POCO F5 के रूप में दस्तक दे सकता है। हालांकि, कंपनी ने अभी तक इसकी आधिकारिक तौर पर लॉन्चिंग डेट की जानकारी नहीं दी है।

Kasauli International Public School, Sanwara (Shimla Hills)
Aaj Ki Khabren best smartphone India gadget news today latest gadgets mobile accessories India new gadget launch India tech gadget review

Join WhatsApp

Join Now