Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

Reliance Jio के दो नए रिचार्ज प्लान लॉन्च, मिल रहा 225GB तक डेटा और…

Reliance Jio Prepaid Recharge Plans

Reliance Jio Prepaid Recharge Plans: रिलायंस जियो ने साल के शुरुआत में न्यू ईयर प्लान ऑफर किया था, जिसके बाद अब दो जबरदस्त नए रिचार्ज प्लान पेश कर दिए हैं, जिनमें डेटा, कॉलिंग और SMS समेत अन्य सुविधाएं शामिल हैं। इनमें शामिल एक प्लान 30 दिनों की वैधता और दूसरा 90 दिनों की वैधता के साथ है।

जियो की ओर से 349 रुपये और 899 रुपये के दो नए प्लान पेश किए हैं। ये दोनों प्रीपेड रिचार्ज प्लान हैं जिन्हें कंपनी की  पोर्टफोलियो पर जोड़ दिया गया है। आइए जियो के इन दोनों प्लानों के बारे में विस्तार से बताते हैं।

इसे भी पढ़ें:  2025 Best Camera Phones: फोटोग्राफी के लिए ये 6 जबरदस्त कैमरा वाले स्मार्टफोन, फीचर्स देखकर दंग रह जाएंगे

Reliance Jio Rs 349 Recharge Plan

जियो का 349 रुपये वाला रिचार्ज प्लान पोर्टफोलियो पर जोड़ा गया है। इस प्लान की वैधता 30 दिनों की होती है। इसमें कुल 75GB डेटा मिलेगा। इसमें रोजाना 2.5GB डेटा की सुविधा मिलती है। इसमें रोजाना 100 SMS और अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा मिल सकती है। इसमें जियो ऐप्स का फ्री एक्सेस भी मिलता है। ये प्लान 5G डेटा को सपोर्ट करता है।

इसे भी पढ़ें:  भारत में Motorola का किफायती Moto E13 लॉन्च, मिले हैं कई तगड़े फीचर्स

Jio Rs 899 Recharge Plan

जियो का 899 रुपये वाला प्लान रोजाना 2.5GB डेटा की सुविधा के साथ है। इस प्लान की वैधता 90 दिनों की है। इस तरह से यूजर को डेली 2.5GB डेटा के हिसाब से कुल 225GB डेटा के साथ आता है। इसमें आपको अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग और रोजाना 100 SMS की सुविधा मिलती है। साथ ही जियो ऐप्स का फ्री सब्सक्रिप्शन भी मिलता है। ये प्लान भी 5जी सपोर्ट के साथ है।

आपको जानकारी के लिए बता दें कि सिर्फ प्लान का 5जी होना जरूरी नहीं है। अगर आप 5जी नेटवर्क का लाभ उठाना चाहते हैं तो इसके लिए आपका क्षेत्र 5जी के लिए एलिजिबल होना चाहिए। इसके अलावा आपके फोन का 5जी होना भी जरूरी है। इसके अलावा ये भी बता दें कि जियो के पास और भी कई प्लान है जो 5जी नेटवर्क सपोर्ट के साथ आते हैं।

इसे भी पढ़ें:  Fire-Bolt Phoenix Pro स्मार्टवॉच लॉन्च, 2 हजार से कम में मिलेंगे धांसू फीचर्स!
Kasauli International Public School, Sanwara (Shimla Hills)
Aaj Ki Khabren best smartphone India gadget news today latest gadgets mobile accessories India new gadget launch India tech gadget review

Join WhatsApp

Join Now